हैरान करने वाली है ब्रिटेन के सबसे खतरनाक बलात्कारी की कहानी, पुरुषों को बनाता था शिकार

हाल ही में दरिंदगी का एक नया चेहरा सामने आया है। एक आदमी को 190 पुरुषों के साथ दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। 36 वर्षीय रेनहार्ड सिनागा को ब्रिटिश मीडिया ने आज तक का सबसे खतरनाक बलात्कारी बताया है। सिनागा को 136 काउंट्स ऑफ रेप के लिए दोषी करार कर आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, रेनहार्ड सिनागा ने वर्ष 2015 से 2017 के बीच सभी वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, रेनहार्ड के पीड़ितों की कुल संख्या 200 तक हो सकती है। जानकारी के अनुसार, मूल रूप से इंडोनेशिया का निवासी रेनहार्ड पढाई के लिए 2007 में यूके आया था। यहाँ मेनचेस्टर के गे शहर से उसे प्रेम हो गया क्योंकि यहाँ वह खुलकर अपनी गे पर्सनालिटी अपना सकता था। उसने अपने माता पिता से कहा था कि वह जीवन भर यही रहना चाहता है।

यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंडोनेशिया में सिनागा के दोस्तों के अनुसार वह काफी लोकप्रिय था। सिनागा अपने फ्रेंडली नेचर की वजह से लोगों के साथ आसानी से घुल-मिल जाता था। हालाँकि यूके जाने के बाद उनके बीच कुछ ख़ास बातचीत नहीं हुई। वहीँ, सिनागा को सजा मिलने पर उसके पिता की प्रतिक्रिया न्यायबद्ध थी। उन्होंने कहा कि ‘सिनागा को उसके अपराधों के अनुसार सजा मिली है और यह हमे मंज़ूर है।’ इसके आगे उन्होंने कुछ कहने से इंकार कर दिया।

गौरतलब है कि सिनागा को साल 2017 में गिरफ्तार किया गया था। इसके बार केस की 4 सुनवाई हुई। 7 जनवरी 2020 की सुनवाई में अदालत ने सिनागा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। सजा सुनाते समय अदालत ने सिनागा को बेहद खतरनाक अपराधी बताया। बता दें कि रेनहार्ड सिनागा ने इन सभी वारदातों को अंजाम अपने मैनचेस्टर में स्थित फ्लैट में दिया था। सिनागा के 2-रूम फ्लैट के पास ही एक नाईटक्लब था। पुलिस के अनुसार, रेनहार्ड नाईटक्लब में आने वाले लोगों को अपना शिकार बनाता था।

इसके अलावा पुलिस को सिनागा के घर से ढेर सारी शराब मिली थी। पुलिस के अनुसार, अपने शिकार को फ्लैट पर लाने के बाद रेनहार्ड उन्हें शराब पिलाने के बहाने ड्रग दे देता था। सिनागा की गिरफ्तारी के ठीक बाद घर की कुछ तसवीरें खींची गई थी। इनमे घर में खून के धब्बे दिखाई दे रहे थे। पुलिस के अनुसार, सिनागा और आखिरी पीड़ित के बीच हुई लड़ाई में ही यह खून गिरा था जिसके निशान पाए गए।

Related Articles

Back to top button