Political: इंडिया गठबंधन पर बोले गिरिराज सिंह, यह लोग कर रहे गंदी राजनीति

देश में लोकसभा का चुनाव हो रहा है और ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों के तरफ से बयान बाजी भी तेज हो गई है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इंडिया गठबंधन पर इशारा साधते हुए कहा यह लोग गंदी राजनीति करते हैं।

देश की जनता पीएम मोदी पर करती है भरोसा

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के बेगूसराय में मीडिया से बातचीत करते हुए इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधने का काम किया है। उन्होंने कहा है कि इंडिया गठबंधन वाले हमेशा से झूठ बोलने का काम करते रहे हैं। यह लोग हमेशा से गंदी राजनीति करते आए। कांग्रेस वाले लगातार कहकर लोगों को डराने का काम कर रहे हैं कि जब उनकी सरकार आएगी तो वह मंगलसूत्र छीन लेंगे। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस, इंडिया गठबंधन और टुकड़े-टुकड़े गैंग गंदी राजनीति पर उतर आए हैं। देश की जनता विपक्षी दलों के बारे में अच्छी तरीके से जान चुकी है इसीलिए वह भारतीय जनता पार्टी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा करती है और एक बार फिर से कमल खिलाने का काम भी करेगी।

असदुद्दीन ओवैसी मुसलमान को करते हैं डराने का काम

AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने मुसलमान से अपील की थी कि अगर महिलाएं मतदान केंद्र पर मतदान देने के लिए जा रही हैं तो उन्हें बच्चों के साथ में पोलिंग बूथ पर जाना है। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार करते हुए कहा है कि असदुद्दीन ओवैसी क्या मुसलमान को डराने का काम कर रहे है? वहीं कर्नाटक और तमिलनाडु में कांग्रेस पार्टी की मिली जुली सरकार है और वहां पर यह जनता को डराने का काम कर रहे हैं कि अगर कांग्रेस पार्टी की सरकार आई तो आपकी संपत्ति को छीन लिए जाएगा और आपका मंगलसूत्र भी ले लिया जाएगा। वहीं उन्होंने राहुल गांधी को लेकर कहा कि राहुल गांधी अपने बयान देते रहते हैं लेकिन जनता उनके बयानों को नहीं सुनती है राहुल गांधी क्या बोलते हैं जनता को इससे कोई भी फर्क नहीं पड़ता है। जनता को सब पता है अगर किसी सरकार में उनका भला है तो वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। जो की सभी को साथ में लेकर चलने का काम करती है।

Related Articles

Back to top button