Political: माता-पिता के साथ मतदान करने पहुंची बॉलीवुड एक्टर नेहा शर्मा, बोली जनता घरों से निकले बाहर

देश के 13 राज्यों में 88 लोकसभा सीटों पर आज मतदान किया जा रहा है जिसमें बिहार भी शामिल है। भागलपुर लोकसभा सीट पर अपने पिता के लिए मतदान करने के लिए बॉलीवुड एक्टर नेहा शर्मा पहुंची जहां उन्होंने माता-पिता के साथ में मतदान किया।

पिता को जिताने के लिए नेहा शर्मा ने की कड़ी मेहनत

देश में दूसरे चरण के लिए आज मतदान किया जा रहा है। जिसमें 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीट आती हैं। वहीं अगर बात की जाए बिहार की तो यहां पांच लोकसभा सीटों पर आज मतदान किया जा रहा है। जिसमें भागलपुर सीट भी शामिल है जहां पर इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस पार्टी के तरफ से अजीत शर्मा चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं। अजीत शर्मा की बेटी नेहा शर्मा बॉलीवुड एक्टर्स है जो की फिल्मों में काम कर चुकी है। अपने पिता को चुनाव जिताने के लिए नेहा शर्मा लगातार मेहनत करती हुई दिखाई दी थी। नेहा शर्मा ने यहां अपने पिता के लिए जनता से वोट मांगे थे और भरोसा दिलाया था कि चुनाव जीतने के बाद आपकी हर समस्याओं का समाधान भी करेंगे।

नेहा शर्मा ने क्षेत्र की जनता से की अपील, घरों से निकले बाहर करें मतदान

लोकसभा सीट भागलपुर पर आज मतदान की प्रक्रिया चल रही है। जहां मतदान करने के लिए बॉलीवुड एक्टर नेहा शर्मा पहुंचे। नेहा शर्मा अपने पिता अजीत शर्मा और मां विवाह शर्मा के साथ में मतदान केंद्र पर पहुंची हुई थी। जहां उन्होंने अपने पिता के लिए मतदान किया तो वही मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हम क्षेत्र की जनता से अपील करते हैं कि वह अपने घरों से बाहर निकले और ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना मतदान करें।उन्होंने कहा कि भागलपुर की जनता हमेशा से हम लोगों को प्यार करती रही है। मुझे यकीन है जनता हम लोगों को इसी तरीके से प्यार करती रहेगी। बिहार में मतदान प्रतिशत की बात की जाए तो 3 घंटे में यहां पर 9% के करीब अभी तक वोट पढ़ चुके हैं।

Related Articles

Back to top button