पाकिस्तान का दोस्त अजरबैजान ने भारत को दी धमकी, भारत-आर्मेनिया के संबंधों से है खफा

अजरबैजान बहुत ही छोटा देश है, ऐसे में भारत जैसे शक्तिशाली देश को धमकी देना बहुत ही हास्यास्पद है

भारत के आर्मेनिया के साथ लगातार मजबूत होते संबंधों से पाकिस्तान का पक्का दोस्त अजरबैजान नाराज हो गया है। वह भारत, फ्रांस और ग्रीस को धमकी दे रहा है।

भारत सहित फ्रांस और ग्रीस को भी दी धमकी

कश्मीर के मुद्दे पर खुलकर पाकिस्तान की मुखालफत करने वाला अजरबैजान, भारत का आर्मेनिया से मजबूत होते संबंधों से खफा है। जबकि कश्मीर के मुद्दे आर्मेनिया भारत का साथ देता है। भारत हमेशा आर्मेनिया को हथियारों की सप्लाई कर रहा है। अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव  ने कहा कि, भारत, फ्रांस और ग्रीस की तरफ से आर्मेनिया को हथियार दिए जा रहे हैं। जो अजरबैजान के खिलाफ हैं। इल्हाम अलीयेव ने फिर कहा कि, ऐसी हालत में हम हाथ पर हाथ रखकर बैठे नहीं रहेंगे। हम इसका विरोध करेंगे। यह बात इल्हाम ने एक विश्वविद्यालय में संबोधन के दौरान कही।

आर्मेनिया चाहता है भारत से रणनीतिक संबंध

भारत और आर्मेनिया का संबंध बहुत ही मजबूत है। वर्ष 2022 में भारत ने आर्मेनिया के साथ 250 मिलियन डॉलर के पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर, एंटी टैंक हथियार और गोला बारूद की आपूर्ति का सौदा किया था। यह भारत की ओर से पिनाका को पहला निर्यात था। पिनाका को अमेरिका के हिमार्स के बराबर माना जाता रहा है। बात आर्मेनिया और फ्रांस के संबंधों की जाए तो अक्टूबर 2023 में आर्मेनिया के रक्षा मंत्री और फ्रांस के रक्षा मंत्री थेल्स ग्रुप ने एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किया था। इस अनुबंध के अनुसार फ्रांस, आर्मीनिया को तीन ग्रैंड मास्टर 200 रडार देगा। इसके अलावा फ्रांस, आर्मेनिया को सतह से हवा में मार करने वाली कम दूरी की मिसाइलों की डिलीवरी भी करेगा। एक रिपोर्ट के अनुसार आर्मेनिया भारत से MArG155 स्व-चालित हॉवित्जर हथियार भी खरीदेगा।  ऐसे में आर्मेनिया के श्रम मंत्री ने एक इंटरव्यू में कहा है कि , “मुझे लगता है कि हमारे संबंध इतने परिपक्व हैं कि इन्हें रणनीतिक साझेदारी के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। मुझे उम्मीद है कि हमारे विदेश मंत्री इस मुद्दे पर जरूर चर्चा करेंगे।”

 

Related Articles

Back to top button