आत्महत्या करने वाले किसानों के पीड़ित परिवारों से मिले सांसद राजकुमार चाहर, जानें क्या है पूरा मामला

भटिंडा में केजरीवाल की कुनीतियों के कारण आत्महत्या करने वाले किसानों के पीड़ित परिवारों से मुलाकात

लखनऊ: भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजकुमार चाहर ने आज पंजाब के भटिंडा में केजरीवाल की कुनीतियों के कारण आत्महत्या करने वाले किसानों के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की तथा परिवारजनों का ढांढस बंधाया और परिवारजनों को हर संभव सहायता देने का वायदा किया।

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने अपने एक दिवसीय दौरे के तहत बठिंडा पहुंचे, जहाँ उन्होंने सबसे पहले गुरुद्वारा दमदमा साहिब में गुरु के समक्ष नतमस्तक हो कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा गुरु चरणों में पंजाब में शांति, भाईचारे व उन्नति की अरदास की। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद जिन किसानों द्वारा आत्महत्याएं की गईं, उनके पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर संतावना व्यक्त की और  राजकुमार चाहर ने केजरीवाल की किसान विरोधी नीतियों के कारण आत्महत्या करने वाले रमनदीप सिंह पुत्र सुखदेव गांव बाजक,भटिंडा के परिवार एवं जगदीप सिंह पुत्र प्रीतम सिंह गांव गैरी बुटर ,भटिंडा के परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए अपने व्यक्तिगत सहयोग से 50000 -50000 की तत्काल आर्थिक सहायता देने की घोषणा की और आगे हर सम्भव मदद का भरोसा दिया। राजकुमार चाहर जी ने भगवंत मान की आप सरकार से पीड़ित परिवारों को 10लाख -10लाख रुपए की आर्थिक मदद और घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग की है।

अरविंद केजरीवाल की वजह से किसान ने की आत्महत्या

भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर में इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनाव से पहले कहते थे कि यदि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो 1 अप्रैल के बाद पंजाब में कोई भी किसान आत्महत्या नहीं करेगा। लेकिन पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार बने हुए डेढ़ महीने से उपर हो गया है और 1 अप्रैल के बाद से अभी तक पंजाब में विभिन्न जिलों में 20 किसान खुदखुशी कर चुके हैं। लेकिन किसानों की हितैषी होने के बड़े-बड़े दावे करने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने या उनके किसी नेता ने इन पीड़ित किसान परिवारों को मुआवज़ा देना तो दूर उनकी सुध तक पीड़ित परिवार के घर पर भगवंत मान के विधायक अभी तक नहीं गए हैं।

सांसद राजकुमार चाहर ने प्रेसवार्ता में कहा कि कृषि कानूनों को लेकर किसान नरेंद्र मोदी सरकार के विरुद्ध एक साल से भी ज्यादा समय तक दिल्ली की सीमाओं पर धरना देकर बैठे रहे, लेकिन किसी भी किसान भाई के ऊपर केंद्र की मोदी सरकार ने लाठी नहीं बरसाई, हमेशा किसान संगठनों के नेताओं को बुला कर उनसे बातचीत कर मामला सुलझाने का प्रयास किया। उधर जब पंजाब में उन्हीं किसान भाईयों द्वारा अपनी खराब हुई फसलों के लिए मुआवजे की मांग की गई तो भगवंत मान सरकार ने प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठियां बरसा दीं, जिसमें कई किसान बुरी तरह घायल हुए हैं। इसके बाद किसानों को सम्मन भेजे गए, जिससे किसान बुरी तरह डरे हुए हैं। आम आदमी पार्टी संयोजक केजरीवाल को शर्म आनी चाहिए। राजकुमार चाहर ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब हरित क्रांति का जनक रहा है। प्रदेश भगवंत मान सरकार झूठ की बुनियाद पर चल रही सरकार है झूठे वादे करती है और कभी निभाती नहीं है आप सरकार की किसान विरोधी नीतियों एवं आज हमारे पंजाब का अन्नदाता कर्ज के मकड़जाल में फंस गया है और आए दिन आत्महत्या कर रहे हैं झूठे वादे करने वाली सरकार हमारे किसान भाइयों को कब मुआवजा देगी?

राजकुमार चाहर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा विगत 8 वर्षों से लगातार किसानों की उन्नति एवं उनकी आय दोगुनी करने के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने प्रेस वार्ता में कहा कि अरविंद केजरीवाल का चेहरा बेनकाब हो चुका है आज जब पंजाब के किसानों को अपनी फसलों की बिजाई के लिए पानी की आवश्यकता है और भवंतमान सरकार शहरों और गाँवों में 12 से 14 घंटे के बिजली कट लगा रही है। इस सब से दु:खी किसान जहाँ बिजली मंत्री के घर के बहार धरने दे रहे हैं वहीँ सड़कों पर धरने-प्रदर्शन कर रहे हैं भगवंत मान की आप सरकार सत्ता के नशे में है मस्त और पंजाब की जनता है त्रस्त। आप सरकार कब किसानों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराएगी?

भगवंत मान सरकार को कब कटघरे में खड़ा करेंगे

भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि किसानों के नाम पर राजनीति करने वाले ,किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीतिक रोटियां सेकने वालों से मेरा सवाल है की पंजाब में हो रही किसानों की आत्महत्याओं पर भगवंत मान सरकार को कब कटघरे में खड़ा करेंगे??भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरबजीत कौर बाट ,मीडिया प्रभारी मनोज यादव,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामपाल यादव, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष वीपुलत्यागी,राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी डॉ राजेन्द्र भारद्वाज,राष्ट्रीय सह सोशल मीडिया प्रभारी राहुलझा पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।।

 

Related Articles

Back to top button