Political: कन्हैया कुमार और मनोज तिवारी में होगी सीधी टक्कर, इस सीट से होंगे आमने-सामने

लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्वी दिल्ली में इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस पार्टी ने अपनी उम्मीदवार कन्हैया कुमार को चुनावी मैदान उतारा है तो बीजेपी ने दो बार के सांसद मनोज तिवारी को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार दिया है। यहां दोनों के बीच कड़ी टक्कर दिखाई देगी।

मनोज तिवारी VS कन्हैया कुमार के बीच होगी चुनावी टक्कर

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस का इंडिया गठबंधन के तहत एलाइंस हुआ है। सीट बाद दोनों पार्टियों के बीच में सीट को लेकर फैसला भी हो चुका है। दिल्ली में कुल 7 लोकसभा सीटें आती है जिनमें से चार लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार चुकी है तो वहीं कांग्रेस पार्टी के खाते में सिर्फ तीन लोकसभा सीटें चुनाव लड़ने के लिए आई हैं। जिसमें पूर्वी दिल्ली सीट भी शामिल है। यहां कांग्रेस पार्टी ने जेएनयू से मशहूर हुए कन्हैया कुमार को चुनावी मैदान में उतारने का काम किया है। जिस पर कांग्रेस पार्टी ने पूरा भरोसा जताया भी है। वहीं उन्हें टक्कर देने के लिए दो बार से लोकसभा सांसद मनोज तिवारी को भारतीय जनता पार्टी ने उनके सामने टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार दिया है। यहां दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलता हुआ दिखाई देगा।

कन्हैया कुमार पर कांग्रेस नहीं दे रही ज्यादा ध्यान

पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को टिकट देकर उन्हें चुनावी मैदान में उतार दिया है। लेकिन जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रही है उस तरीके से कांग्रेस यहां चुनाव प्रचार करते हुए ही दिखाई नहीं दे रही है। 11 दिन हो चुके हैं कन्हैया कुमार को कांग्रेस पार्टी के द्वारा टिकट दिए हुए लेकिन अभी तक उनके लिए किसी भी तरीके का चुनाव प्रचार शुरू नहीं हुआ है और कन्हैया कुमार ने भी चुनाव को लेकर अभी तक किसी भी तरीके का कोई भी कार्यक्रम नहीं किया है। पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भी अब प्रत्याशी से अपील कर रहे हैं कि वह जनता के बीच में पहुंचकर जनता से अपने लिए वोट मांगे जिससे चुनाव के वक्त कांग्रेस पार्टी को अच्छा वोट मिल सके। क्योंकि मतदान में अब ज्यादा दिन नहीं रह गए हैं।

Related Articles

Back to top button