कोरोना संकट के बीच लालबाग गणपति मंडल ने तय किया इस साल नहीं मनाया जाएगा गणेश उत्सव !

कोरोना संकट के बीच अब गणपति उत्सव भी आ गया है। हर साल बड़ी धूमधाम से मनाया जाने वाला है पर्व इस बार बनेगा या नहीं लेकिन उससे पहले महाराष्ट्र की सबसे मशहूर गणपति मंडलों में शुमार लालबाग इस बार गणपति विसर्जन का उत्सव नहीं मनाएगा। जी हां लालबाग गणपति मंडल में कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए यह फैसला लिया है कि वह इस बार गणपति विसर्जन उत्सव नहीं मनाएगा।

कोरोना जैसे घातक वायरस के बीच कई त्यौहार और कई बड़े कार्यक्रम स्थगित करने पड़े हैं ऐसे में अब लालबाग चौकी बहुत मशहूर था गणपति उत्सव मनाने के लिए उन्होंने यह बड़ा फैसला ले लिया है। हर साल ही जब जब यहां गणपति उत्सव मनाया जाता है तो यहां हजारों लाखों की संख्या में लोग मौजूद होते हैं। हालांकि इस बार लालबाग मंडल ने यह बड़ा फैसला लिया है।

बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोनावायरस की सबसे ज्यादा मामले हैं और वही मुंबई की बात करें तो यहां कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। यह शहर कोरोनावायरस की सबसे प्रभावित क्षेत्रों में से एक हैं। साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सभी मंडलों को आदेश दिया है कि इस साल गणपति उत्सव हर साल की तरह ना मनाया जाए क्योंकि इसमें बड़ी तादाद में लोग जमा होते हैं। उन्होंने कहा है कि गणपति की मूर्ति तक ही रखी जाए।

हालांकि काफी सारे मंडलों ने अब भी गणपति उत्सव मनाने की तैयारियां की ही हुई है। इस फैसले के बाद काफी सारे मंडलों ने दो मूर्तियां बनाने का फैसला किया है। इसमें एक बड़ी मूर्ति होगी और एक छोटी। हालांकि पूजा से छोटी मूर्ति की ही की जाएगी। लेकिन लालबाग राजा मंडल की एक ही मूर्ति है यह छोटी मूर्ति नहीं है इसलिए पूजा भी बड़ी मूर्ति की ही की जाएगी।

लालबाग मंडल के अधिकारियों का कहना है कि गणपति की लंबाई कम नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि
अगर छोटी मूर्ति भी लाई जाती है तो उसके लिए भी बड़ी तादाद में लोग जमा होंगे। ऐसे में लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इस साल न ही कोई मूर्ति होगी, न ही मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button