Crime: लड़की से मिलने को लेकर हुआ विवाद, एक लड़के ने दूसरे लड़के की चाकू से की हत्या

मुंबई में दिल को दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक लड़की के चक्कर में दो लड़के आपस में झगड़ गए। जिसमें से एक लड़के ने दूसरे लड़के के ऊपर चाकू से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

लड़की से न मिलने को लेकर हुआ था झगड़ा
मुंबई में अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां एक लड़के ने दूसरे लडके को लड़की से मिलने के लिए मना किया लेकिन बाद में विवाद इस कदर बढ़ गया कि एक लड़के ने दूसरे लड़के की धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसके बाद युवक घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते चलें कि मामला घाटकोपर के पूर्वी उपनगर का है। यहां पुलिस ने 19 साल रूषिकेश गुरेव नाम के एक लड़के को गिरफ्तार करने का काम किया है। बताया गया है कि आरोपी लड़के ने दूसरे नाबालिक लड़के से लड़की से ना मिलने के लिए कहा था लेकिन उसके बावजूद भी लड़का नहीं माना और फिर बाद में रूषिकेश गुरेव ने उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी। नाबालिक लड़के की हत्या के बाद मामले को बढ़ता देख पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और उसके खिलाफ कानून नहीं करवाई की।
हत्या के मामले में पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी
घाटकोपर के पूर्वी उपनगर में एक नाबालिक लड़के की हत्या किए जाने के मामले में पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि यहां एक नाबालिक लड़के की हत्या किए जाने का मामला सामने आया था। हत्या की सूचना मिलने के बाद हमारी पुलिस मौके पर पहुंची थी जहां पता चला था कि रूषिकेश गुरेव लड़के ने दूसरे लड़के को चेतावनी दी थी कि वह उसके इलाके की एक लड़की से न मिले। लेकिन उसके बावजूद भी लड़का मिलने पहुंच गया और उसके बाद आरोपी ने नाबालिक लड़के के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने लड़के को खून से लतपथ देखा तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टर से मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और उसे जेल पहुंचाया।

Related Articles

Back to top button