सहारनपुर: स्वास्थ्य सेवाओं को बचाने के लिए आंदोलन- भूख हड़ताल

सहारनपुर भारतीय स्वास्थ्य सेवाएं और भारतीय चिकित्सकों ने पूरी दुनिया में अपना नाम किया है। देश का स्वास्थ्य उसकी स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्भर करता है आज विभिन्न तरह की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध है जैसे आयुर्वेद, सिद्धा, यूनानी इत्यादि। यह पद्धति अनुसंधान पर आधारित है। हम सब पद्धति का स्वागत करते हैं और यह चाहते हैं कि हर पद्धति प्रयास करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग उस पर विश्वास कर सके।

अब सरकार ने अपनी पॉलिसी में विभिन्न पद्धतियों को बढ़ावा देने के बजाय एक नई मिक्सो पैथी का तरीका निकाला है। जिसमें की हर पद्धति का इलाज करने का तरीका जो कि अलग-अलग है उसको एक करने का तरीका है। जैसा कि नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020, सीसीआईएम नोटिफिकेशन की दिनांक 20 नवंबर 2020 में विदित है। और नीति आयोग ने इसके लिए विभिन्न कमेटियां बना दी है। आई एम ए यह स्वीकारता है कि भारतीय जनता को विभिन्न तरह की बीमारियों के लिए विभिन्न पद्धतियों की जरूरत पड़ती है। लेकिन हम एक चिकित्सक को विभिन्न पद्धतियों द्वारा इलाज का विरोध दर्ज करते हैं। इससे इलाज की सुरक्षा और गुणवत्ता पर फर्क पड़ेगा। क्योंकि एक चिकित्सक हर पद्धति की गहराई को नहीं समझ सकता। आई एम ए पॉली पैथी का समर्थन करता है और मिक्सो पैथी और खिचड़ी फिकेशन का विरोध करता है।

ये भी पढ़ें-मनरेगा में रिकाॅर्ड काम , नहीं बढेंगे काम के दिन

आइ एम ए ने एक आंदोलन मिक्सौपैथी के खिलाफ शुरू किया है। आई एम ए सरकार से यह अपील करता है कि सरकार को चिकित्सकों की पीड़ा और आम जनता की सुरक्षा को समझना चाहिए। आई एम ए ने 8 और 11 दिसंबर 2020 में पूरे भारतवर्ष में विरोध दर्ज कर सरकार का ध्यान इस मुद्दे पर केंद्रित किया था। आई एम ए अब विवश है इस आंदोलन को और आगे बढ़ाने में क्योंकि सरकार इस नोटिफिकेशन को वापस नहीं ले रही है। केंद्रीय आई एम ए अपने सभी मेंबर्स को पूरे भारत में”सेव हेल्थ केयर इंडिया मूवमेंट” शुरू करने का आह्वान करती है इस आंदोलन में आई एम ए पूरे भारतवर्ष में इस मिक्सौपैथी के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएगी क्योंकि इससे आम जनता की सेहत और स्वास्थ्य का नुकसान है पूरे भारत में रिले भूख हड़ताल 1 फरवरी 2021 से 14 फरवरी 2021 तक प्रस्तावित है।

यह एक गांधीवादी सिद्धांत पर चलकर सत्याग्रह का एक तरीका है। जिससे कि हम अपने पेशे की पवित्रता को बनाए रखेंगे आई एम ए सदस्य पूरे भारत में 50 से अधिक जगह पर रिले भूख हड़ताल करेंगे। केंद्रीय आईएमए के अध्यक्ष और सचिव इस अवधि में पूरे भारत का दौरा करेंगे और आई एम ए के पदाधिकारी भी अलग-अलग आईएमए की शाखाओं पर भ्रमण करेंगे और इस आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे। आज सहारनपुर आई एम ए ने सुबह 10:00 ब

Related Articles

Back to top button