बीजेपी में जाने के बाद मनोज पांडे की विधायकी खत्म कराएगी सपा, अखिलेश खुद करेंगे कार्रवाई

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है। उनकी पार्टी से जुड़े एक विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। लेकिन दल बदलने के बाद विधायक की मुश्किलें अब बढ़ने वाली है।

मनोज पांडे की विधायकी खत्म कराएंगे अखिलेश

रायबरेली के ऊंचाहार विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने सपा से इस्तीफा देते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। जिससे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक बड़ा झटका लगा है। अब अखिलेश यादव बीजेपी में शामिल हुए अपने विधायक मनोज पांडे की सदस्यता को खत्म करने की तैयारी में जुट गए हैं। बताते चलें कि ऊंचाहार विधानसभा सीट से मनोज पांडे तीन बार विधायक रह चुके हैं और उन्होंने कल सपा से इस्तीफा देते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। लेकिन अब उनकी विधायकी पर खतरा मंडराने लगा है।अब सपा दलबदल विरोधी कानून के तहत मनोज की विधायकी खत्म कराने की कार्रवाई करेगी।

अखिलेश यादव ने मनोज पांडे को बताया था धोखेबाज

ऊंचाहार विधानसभा सीट से मनोज पांडे के बीजेपी में जाने के बाद समाजवादी पार्टी ने उनको धोखेबाज कह दिया है। बताते चलेगी अखिलेश यादव ने पहले ही मनोज पांडे को धोखेबाज कहा था। अखिलेश ने मनोज को उस समय धोखेबाज कहा था जब उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी। भाजपा में विधिवत न शामिल होने पर भी वह पर्दे के पीछे से लगातार भाजपा के लिए ही काम कर रहे थे। मनोज के बाकायदा भाजपा में शामिल होते ही सपा ने उनकी नौतिकता पर सवाल उठाया। अब समाजवादी पार्टी दल बदल कानून के तहत अपने विधायक मनोज पांडे की विधायकी को खत्म करने की तैयारी में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button