हिमंत बिस्व सरमा ने दिया विवादित बयान, सत्ता में फिर आए तो बंद कर देंगे मुल्ला बनाने वाली दुकान

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। उन्होंने अपने विवादित बयान में कहा है कि अगर फिर से हम लोग सत्ता में आते हैं तो मुल्ला बनाने वाली दुकान को पूरी तरीके से बंद कर देंगे।

सार्वजनिक बैठक में शामिल होने पहुंचे थे असम के सीएम
देश में चार चरणों में मतदान हो चुका है। पांचवे चरण में 20 मई को मतदान होना है। लेकिन लगातार राजनीतिक पार्टियों के बीच जुवानी जंग तेज होती हुई दिखाई दे रही है। हमेशा से अपने विवादों में गिरे रहने वाले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बिहार की सिवान में एक बार फिर से एक समुदाय को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम लोग अगर फिर से सत्ता में आए तो मुल्ला बनाने वाली दुकानों को बंद कर देंगे। उनका इशारा सीधे तौर पर मदरसों की तरफ था। आगे उन्होंने कहा कि हम लोग जल्द ही समान नागरिकता अधिनियम को लेकर आएंगे जिससे 4 शादी करने वाले कारोबार पर रोक लग जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि सत्ता में आए तो मुसलमानो का आरक्षण खत्म कर देंगे।
असम में हमने बंद किया 700 मदरसे
हिमंत बिस्व सरमा ने सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग हम लोगों को 400 सीटें दीजिए। हम आपको यकीन दिलाते हैं कि समान नागरिकता कानून को लागू करेंगे और चार शादियों वाले कारोबार को पूरी तरीके से बंद कर देंगे। अब देश बदलाव की तरफ है। जब मैं पहली बार मुख्यमंत्री बना था तो मेरे पास एक मदरसे को लेकर फाइल पहुंची थी। जिसमे बताया गया था कि मदरसों में लगे शिक्षकों का वेतन किया जाएगा इस पर आप हस्ताक्षर कर दीजिए। मैंने कहा यह वही मदरसे हैं जहां से मुल्ला पैदा होते हैं। हमने वहां पर 700 मदरसों को पूरी तरीके से बंद कर दिया है। किसी ने भी हमारे खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत नहीं की। मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि अगर हम लोग सत्ता में फिर दोबारा आए तो देश में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

Related Articles

Back to top button