महिलाओं से ज्यादा पुरुषों पर है कोरोना वायरस का महासंकट- रिपोर्ट्स

  • क्या कोरोना हार्मोन,इम्यून सिस्टम और बिहेवियर को अलग ढ़ग से प्रभावित करता हैं..
  • कोरोना का असर महिलाओं से ज्यादा पुरुषों पर क्यों
  • कोरोना से मरने वालों के आकड़े में पुरुषों की संख्या ज्यादा क्यों

जी हां कोरोना का असर वैसे तो पूरे विश्व पर पड़ रहा हैं दुनिया का हर देश अलग अलग ढ़ंग से इस महामारी से निपटने का जतन कर रहे हैं। लेकिन जहा एक तरफ सारी दुनिया इस वायरस से जंग लड़ रही है। वही दुसरी तरफ जो आकड़े कोरोना प्रभावित लोगो के सामने आए है। उनमें एक चौकाने वाला खुलासा हुआ है। जिसने कई लोगो को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है लेकिन ये सच हैं कि कोरोना संक्रमण महिलाओं से ज्यादा पुरुषों में हो रहा हैं।

अभी तक जितने भी आकड़े पूरी दुनिया में कोरोना प्रभावित लोगो के देखने को मिले है उसमें पुरुषों की संख्या महिलाओं से ज्यादा हैं। बल्कि ये भी एक फेक्ट सामने आया है कि 2003 जब सार्स का वायरस दुनिया का दम घोट रहा था तो उस दौरान भी सार्स से मरने वालो की संख्या में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की संख्या ज्यादा थी। ace 2 प्रोटीन जो कोरोना के फैलने का सबसे बड़ा कारक है उसकी मात्रा के चलते भी पुरुष कोरोना के शिकार हो रहे है ऐसा वैज्ञानिको का मानना है। लेकिन तब भी चीन फ्रांस इटली द.कोरिया से जो आकड़े सामने आए है उसमें कोरोना से मरने वालों की संख्या महिलाओं से 50 प्रतिशत तक ज्यादा हैं।

अब सवाल ये उठता है कि आखिर क्या कारण है जिसके चलते पुरुष कोरोना जैसे वायरस के भारी संख्या में शिकार हो रहे हैं। दरअसल इसमें जो सबसे बड़ा फैक्टर देखने को मिल रहा है उसमे इम्यून सिस्टम और जीवनशैली की बड़ी भूमिका दिखाई देती है। अगर डाक्टरों की माने तो पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का इम्यून सिस्टम ज्यादा अच्छा होता हैं। महिलाओं की जीवनशैली पुरुषों की मुकाबले ज्यादा अच्छी होती हैं। दूसरी बात पुरुष अपने आपको ज्यादा स्वच्छ नही रख पाते। पुरुष धूम्रपान और नशे का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। साथ ही डायबटिंज़,ह्दयरोग और कैसर जैसी बिमारियों महिलाओं के मुकाबलें पुरुषों में ज्यादा हैं। साथ ही अगर चीन का आकड़ा ले तो पता चलता हैं ।महिलाओं से ज्यादा पुरुष धूम्रपान करते हैं। चीन में धूम्रपान करने वाली की आबादी ज्यादा है। दुनिया के धूम्रपान करने वाले एक तिहाई लोग अकेले चीन में है जब की पुरुषों के अनुपात में सिर्फ 2 प्रतिशत चीनी महिलाए धूम्रपान करती हैं। साथ ही पुरुषों का भारी संख्या में कोरोना वायरस का शिकार होने का कारण पुरुषों का हार्मोन सिस्टम भी बताया जा रहा हैं।

दरअसल महिलाओं में दो एक्स गूणसूत्र होते है जिनमें प्रतिरक्षा जीन होते है और पुरुषों में केवल एक गुणसूत्र होता हैं। बताया जा रहा है कि यौन संबंध बनाने के कारण भी पुरुषों का इम्यून सिस्टम कोरोना वायरस का मुकाबला नही कर पाता हैं। ऐसे में पुरुषों की जीवन शैली महिलाओं के मुकाबले ज्यादा असंतुलित होती है। यही कारण है जिसके चलते महिलाओं में कोरोना वायरस से लड़ने की क्षमता ज्यादा होती हैं और पुरुष महिलाओं के अनुपात में कोरोना वायरस के ज्यादा शिकार हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button