कांग्रेस द्वारा शुरू की गई कांग्रेस की रसोई, जरूरतमंदों को बाटा जा रहा है खाना और मास्क

भारत में कोरोनावायरस के मामले 20,000 से भी ज्यादा हो चुके हैं। हर दिन यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। भारत में कोरोनावायरस से अब तक 600 से भी ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। हालांकि केंद्र सरकार और राज्य सरकारें इस घातक वायरस को रोकने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रही हैं। इन्हीं में से एक लॉक डाउन भी है। हालांकि लॉक डाउन से बहुत से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। गरीब तबके के लोगों को खाना तब भी नसीब नहीं हो रहा है। हालांकि राज्य सरकारें लगातार पूरी कोशिश कर रही हैं इन लोगों तक खाना पहुंचाने के लिए। ऐसे मैं दिल्ली कांग्रेस कमेटी ने भी पार्टी कार्यालय के बाहर कांग्रेस की रसोई शुरू की है। जिसमें वह जरूरतमंद लोगो को खाना मुहैया करा रहे हैं।


यहां उन्होंने लोगों को मास्क और खाना बांटा दोनों बांटे हैं। यह सब दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष चौ अनिल कुमार द्वारा शुरू किया गया है। जिसमें उन्होंने लिखा है “कांग्रेस की रसोई आओ मदद का हाथ बढ़ाएं”। बता देंगे कांग्रेस लगातार बीजेपी के काम को लेकर सवाल उठा रही है। हालांकि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि इस मुश्किल घड़ी में सभी को एक साथ रहना चाहिए। वही आज सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर कई टिप्पणियां की हैं। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि केंद्र सरकार को हर गरीब के खाते में 7500 ट्रांसफर कर देने चाहिए।

Related Articles

Back to top button