“मुझे नहीं करनी है शादी यह तो बहुत काला है”, दूल्हे का चेहरा देख भड़की दुल्हन

उत्तर प्रदेश के एक जिले में एक दूल्हे के लिए उसका काला रंग उसके लिए मुसीबत बन गया। जहां दूल्हा हंसी-खुशी अपनी दुल्हन को लेने के लिए जा रहा था तभी अचानक से ऐसी खबर मिली जिसके बाद दूल्हे के होश उड़ गए और बारात को खाली हाथ लौटना पड़ा।

अचानक से दुल्हन को मिली काले दूल्हे की खबर

रामपुर जिले में एक दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए उसके घर पर पहुंचता है लेकिन अचानक से दुल्हन दूल्हे का चेहरा देख लेती है उसके बाद कुछ ऐसा होता है जिसके बारे में दूल्हे ने खुद नहीं सोचा होगा। बताते चले कि मामला कोतवाली के गांव का है यहां रहने वाली एक लड़की की शादी रामपुर के मोहल्ला पहाड़ी गेट में रहने वाले एक युवक के साथ में तय हुई थी। 26 अप्रैल को दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए बैंड बाजे के साथ में बारातियों के संग पहुंच गया। बारात जैसे ही दुल्हन के घर के पास में पहुंची तो वही दुल्हन पक्ष की लोगों ने दूल्हे का चेहरा देख लिया। दूल्हे का चेहरा देखने के बाद दुल्हन पक्ष के लोगों में बातें शुरू हो गए और यह बाते दुल्हन तक पहुंच गई। जब दुल्हन को पता चला कि उसका दूल्हा कल है तो उसने शादी से इनकार कर दिया। काफी देर तक चर्चा होती रही लेकिन दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई और उसके बाद दूल्हे को बिन दुल्हन के वापस लौटना पड़ा।

दुल्हन पक्ष के लोगों को समझाने का हुआ कोशिश

दुल्हन के द्वारा शादी से इनकार किए जाने को लेकर लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की के घर के बाहर हंगामा काटना शुरु कर दिया। इस दौरान दूल्हे पक्ष के तरफ से लगातार दुल्हन पक्ष के लोगों को समझाने की कोशिश की गई लेकिन लड़की पक्ष शादी के लिए इंकार नहीं हुआ फिर बाद में बारात वापस लौट गई। दूसरे दिन दोनों पक्षों को लेकर एक पंचायत की गई पंचायत में दोनों पक्षों को बुलाया गया यहां लड़के पक्ष के तरफ से लोग शादी के लिए तैयार थे लेकिन लड़की पक्ष के तरफ से लड़की वाले तैयार नहीं हुए। जिसके बाद दोनों के बीच समझौता नहीं हुआ और बात नहीं बनी और फिर से लड़के पक्ष को लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।

Related Articles

Back to top button