शख्स ने परिवार के 5 लोगों को मारी गोली, फिर खुद को गोली से उड़ाया, इलाके में फैली सनसनी

यूपी के सीतापुर में एक सिरफिरे युवक ने अपने ही परिवार के पांच लोगों को तमंचे से गोली मार दी और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।

मानसिक रूप से परेशान था शख्स

सीतापुर में उस समय पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया जब एक ही परिवार के पांच लोगों की शख्स ने गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद को ही गोली मार ली। इस घटना के बाद मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल करते हुए दिखाई दी। बताते चले कि मामला रामपुर मथुरा थाना इलाके के पल्हापुर गांव का है। यहां रहने वाले 42 साल के अनुराग ने अपने ही परिवार के पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। शख्स में पांच लोगों को पहले गोली मारी फिर बाद में खुद को गोली मार ली। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई। अनुराग को लेकर फैसला कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था और लंबे समय से परेशान चल रहा था।

देर रात परिवार के लोगों से हुआ था झगड़ा

सीओ महमूदाबाद दिनेश शुक्ला ने बताया कि अनुराग नाम के शख्स ने पांच लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मार ली। पूरे मामले के बारे में पता किया गया तो पता चला कि अनुराग नशे का आदी था। परिवार के लोग उसको नशा मुक्ति केंद्र में पहुंचने की बात कह रहे थे। रात में परिवार के लोगों के साथ झगड़ा हुआ। फिर सुबह 5:00 अनुराग ने तमंचे से पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसमें बेटी अश्विनी (12), छोटी बेटी अश्वी (10) और बेटे अद्वैत(6), मां सावित्री(65), पत्नी प्रियंका (40) को गोली मार दी और फिर अपने आप को गोली मार ली। इस घटना को लेकर हर पहलू से जांच पड़ताल की जा रही है सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा।

Related Articles

Back to top button