आज मातृ दिवस के उपलक्ष्य में डिजिटल मीडिया चैनल न्यूजनशा और हीरो मोटो कॉर्प का “सेफ राइड विद मॉम” कार्यक्रम हुआ आयोजित

सड़क पर बढ़ती दुर्घटनाओं के मद्देनजर न्यूज़नशा और हीरो मोटो कॉर्प का यह संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित किया गया। जिसमें हीरो मोटो कॉर्प के COO माइक क्लार्क ने सड़क पर गाड़ी चलाते समय क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए इसकी जानकारी दी

आज सम्पूर्ण विश्व में मातृ दिवस (Mother Day) मनाया जा रहा है। हम अपने माता के प्रति कितने जिम्मेदार हैं, उनका कितना ख्याल रख सकते हैं। इस दिन को इसीलिए मनाया जाता है। आज के दिन को और यादगार बनाने के लिए। डिजिटल मीडिया चैनल न्यूज नशा (News Nasha) और भारत की अग्रणी बाइक मोटर कंपनी “हीरो मोटो कॉर्प” के संयुक्त तत्वावधान में एक जागरूकता कार्यक्रम नई दिल्ली के होटल ले मेरेडियन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का नाम रखा गया “सेफ राइड विद मॉम

हीरो मोटो कॉर्प के COO ने किया उद्घाटन

आज के इस सत्र का उद्घाटन “हीरो मोटो कॉर्प (Hero Moto Corp)” के मुख्य कार्यकारी अधिकारी(COO) माईक क्लार्क ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा की, “न्यूज़ नशा के द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम निश्चित रूप से सराहनीय है। उन्होंने आगे कहा कि, हमको एक ऐसा विश्व बनाना है जो दुर्घटनाओ से मुक्त हो। हम लोगों को खासकर माताओं को जागरूक करना होगा। क्योंकि उनकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। घर के साथ ही साथ बाहर की जिम्मेदारी एक मां अच्छे से निभा सकती है। हमको हर एक मां को यह बताना होगा की, बाहर जाते समय और बाइक चलाते हुए हेलमेट का उपयोग जरूर करे।”

सड़क सुरक्षा जागरूकता विषय पर दिल्ली पुलिस की DCP तनु शर्मा ने भी जानकारी दी,  कैसे दिल्ली पुलिस सड़क सुरक्षा पर काम कर रही है? और कैसे महिलाएं सड़क सुरक्षा के बारे में अधिक जागरूकता फैला सकती हैं? इस पर विस्तार से बताया।

इसी विषय पर बोलते हुए सड़क-परिवहन मंत्रालय के अधिकारी रमेश शर्मा ने कहा कि, सड़क-परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, सड़क सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्क हैं। एक मां अपने बच्चे का जीवन कैसे बचा सकती है? यह अच्छे तरीके से सीखा सकती है।

भारत में हर वर्ष 80 हजार लोग मारे जाते हैं: विनीता यादव

इस मौके पर न्यूज नशा की संस्थापक विनीता यादव ने सड़क दुर्घटनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि,

1.भारत में ही हर साल लगभग 80 हजार लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं, जो पूरी दुनिया में होने वाली कुल मौतों का 13 प्रतिशत है।

2. दुनियां भर में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में हर साल 13.5 लाख लोग मारे जाते हैं।

3. सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के 2022 के रोड एक्सीडेंट डाटा के अनुसार भारत में रोज 1263 सड़क दुर्घटनाओं में 462 मौतें होती हैं यानी हर घंटे भारत में 53 सड़क दुर्घटनाओं में 19 लोगों की मौत होती है. एक अनुमान के मुताबिक 2024 तक ये आंकड़ा और बढ़ गया है यानी करीब 50 मौतें रोज और ज्यादा।

4. भारत में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतें और घायल होने वालों का बहुत बड़ा हिस्सा यानी 78 प्रतिशत उस उम्र समूह का है, जो आर्थिक रूप से कमाने वाला वर्ग माना जाता है यानी 15 से 64 साल के बीच के लोग।

5. भारत में सड़क दुर्घटनाओं में 15 से 49 साल तक के लोगों में मरने वालों का अनुपात पुरुषों और महिलाओं के बीच 3:1 का है।

6. भारत में सड़क दुर्घटनाओं में मौत का सबसे बड़ा कारण ओवर स्पीडिंग यानी सीमा से अधिक तेज गति से वाहन चलाना है, 2022 में 71.2 प्रतिशत मौतों की वजह ओवरस्पीडिंग ही थी।

7. हाईवेज पर दुर्घटनाओं में मरने वालों में 68 प्रतिशत हिस्सा पैदल चलने वालों, साइकिल या मोटर साइकिल सवारों की होती है।

8. 5 साल से लेकर 29 साल तक के बच्चों व युवाओं की मौत का दुनियां भर में सबसे बड़ा कारण ही सड़क दुर्घटना है।

इस अवसर पर 40 माताओं को हेलमेट देकर सम्मानित किया गया।

इस पूरे कार्यक्रम के अवसर पर DCP दिल्ली पुलिस तनु शर्मा, महिला मोर्चा भाजपा की सचिव दीप्ति रावत, सड़क परिवहन मंत्रालय से संबंधित अधिकारी रमेश शर्मा और मीडिया जगत से जुड़े कई लोग उपस्थित रहें। सड़क सुरक्षा से जुड़े पैनल का मॉडरेशन एंकर प्रियंका तंवर ने किया।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button