राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव की तारीख तय, डूडी और जोशी गुट में कड़ी टक्कर

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव की तारीख तय हो गई है। कई महीनो चल रही चर्चा को खत्म करते हुए चुनाव अधिकारी आरआर रश्मि ने शनिवार को चुनाव की तारीख 4 अक्टूबर बता दी है। इसके साथ ही आरसीए की सत्ता पर काबिज होने को लेकर रामेश्वर डूडी और डॉ. सीपी जोशी गुट में के बीच का भी तेज हो गया है।

शनिवार को चुनाव अधिकारी आरआर रश्मि ने चुनावी कार्यक्रम जारी कर दिया है। चुनाव अधिकारी की ओर से जारी किए गए चुनावी कार्यक्रम के तहत 29 सितंबर को वोटर लिस्ट पर आपत्तियां दर्ज होंगी। 30 सितंबर को आपत्तियों पर सुनवाई होगी और उसके बाद अंतिम वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। इस बार मतदान के लिए महज 2 घंटे का ही समय दिया जाएगा। 4 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद 2 बजे से मतगणना होगी और परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।

RCA चुनाव का पूरा कार्यक्रम

वोटर लिस्ट आपत्ति : 29 सितंबर को दोपहर 1 बजे तक दी जा सकेगी वोटर लिस्ट पर आपत्ति। इसके बाडी मिली आपत्तियों पर सुनवाई नहीं होगी।

आपत्तियों पर सुनवाई : 30 सितंबर को सुबह 11 बजे से लेकर 5 बजे तक आपत्तियों पर सुनवाई होगी।

वोटर लिस्ट : 30 सितंबर की रात 8 बजे अंतिम वोटर लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

नामांकन : नामांकन दाखिल करने के लिए 01 और 02 अक्टूबर का समय दिया गया है।

स्क्रूटनी : 02 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक नामांकन-पत्रों की स्क्रूटनी होगी।

उम्मीदवारों की लिस्ट : 03 अक्टूबर को योग्य कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की जाएगी।

नामांकन वापिस : उम्मीदवार 03 अक्टूबर को सुबह 11 से 5 बजे तक नामांकन वापस ले सकेंगे। शाम 6 बजे कैंडिडेट की फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। उसके बाद कोई नामांकन वापिस नहीं लिया जाएगा।

मतदान-मतगणना : 04 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से लेकर 1 बजे तक मतदान होगा। उसके बाद मतगणना कर परिणाम जारी किए जाएंगे।

RCA उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष संतुष्ट

बता दें कि चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन(RCA) उपाध्यक्ष मोहम्मद इकबाल ने इस पर संतुष्टि जताई है। इकबाल ने कहा है कि चुनाव अधिकारी द्वारा जारी किए गए चुनावी कार्यक्रम का वे स्वागत करते हैं। आरसीए में किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं है, जिसको चुनाव में हिस्सा लेना है वो पूरी तरह से ले सकता है। वहीं दूसरी ओर रामेश्वर डूडी गुट के माने जाने वाले आरसीए कोषाध्यक्ष पिंकेश जैन ने भी चुनाव कार्यक्रम का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि जो भी चुनावी कार्यक्रम जारी किया गया है, उसी अनुसार काम किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर दोनों गुट बैठकर कोई वार्ता करते हैं, तो बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि दोनों गुटों में अगर किसी प्रकार का समझौता होता है तो निर्विरोध चुनाव होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button