राजस्थान में भीषण गर्मी का तांडव: बाड़मेर में पारा 46 पार, कई जिलों में लू का रेड अलर्ट
बाड़मेर में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड जोधपुर और बीकानेर में लू का अलर्ट धूलभरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी के आसार

Rajashthan heat: देश के कई राज्यों में जहां 11 मई को बारिश और तूफान का दौर चल रहा है, वहीं राजस्थान अब भीषण गर्मी की आग में झुलसने लगा है। जयपुर मौसम केंद्र ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में पारा और ऊपर चढ़ सकता है। खासकर दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के इलाकों में सूरज के कड़े तेवर लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गए हैं।
बाड़मेर में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड
रविवार को बाड़मेर पूरे प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। मौसम विभाग का मानना है कि अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है और आने वाले दिनों में दिन के साथ-साथ रातें भी काफी गर्म रहने वाली हैं, जिससे लोगों की बेचैनी और बढ़ेगी।
Rajashthan heat: जोधपुर और बीकानेर में लू का अलर्ट
जोधपुर और बीकानेर संभाग के लोगों के लिए अगले 4 से 5 दिन काफी भारी रहने वाले हैं, क्योंकि यहां भीषण हीटवेव यानी लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कोटा और उसके आस-पास के इलाकों में भी पारा 45 डिग्री के करीब पहुंचने के आसार हैं, जिससे झुलसाने वाली गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी।
Rajashthan heat: बादलों की आवाजाही के बीच उमस का डर
बीकानेर, शेखावाटी, जयपुर और भरतपुर संभाग में अगले 48 घंटों के दौरान हल्के बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि बादलों के आने से तापमान तो कम नहीं होगा, उल्टा उमस बढ़ने से लोगों की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ सकती हैं।
धूलभरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी के आसार
Rajashthan heat: कड़कती धूप के बीच उत्तर-पूर्वी राजस्थान में मौसम थोड़ा करवट ले सकता है। अगले दो दिनों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बदलाव से गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिलेगी, बल्कि मौसम में भारीपन बना रहेगा।
यह भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड में बड़ी कामयाबी, यूपी और बिहार से तीन आरोपी दबोचे गए



