बारां में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते संयुक्त निदेशक गिरफ्तार

व्यापारियों की शिकायत पर हरकत में आई टीम जांच में सच आई सामने जाल बिछाकर अधिकारी को दबोचा

Rajashthan news: राजस्थान के बारां जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने कृषि विस्तार विभाग के संयुक्त निदेशक आनन्दीलाल मीणा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया है। आरोपी अधिकारी पर आरोप है कि वह खाद-बीज का व्यापार करने वाले दुकानदारों को उनके स्टॉक रजिस्टर वेरिफाई करने के नाम पर डरा-धमका रहा था और काम के बदले अवैध रूप से पैसों की वसूली कर रहा था।

Rajashthan news: व्यापारियों की शिकायत पर हरकत में आई टीम

इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब 4 मई को बारां ACB चौकी में व्यापारियों ने अधिकारी की कार्यप्रणाली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। व्यापारियों का कहना था कि आनन्दीलाल मीणा उन्हें बेवजह परेशान कर रहा है और स्टॉक रजिस्टर की जांच के बदले हर व्यक्ति से 5,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

Rajashthan news: जांच में सच आई सामने

शिकायत मिलने के बाद ACB ने योजनाबद्ध तरीके से 5 मई को मामले का गोपनीय सत्यापन कराया। जांच के दौरान यह साफ हो गया कि अधिकारी वाकई रिश्वत की मांग कर रहा था। आरोपी ने सत्यापन के दौरान ही 2,000 रुपये एडवांस के तौर पर ले लिए थे और बाकी के पैसों के लिए लगातार व्यापारियों पर दबाव बना रहा था।

जाल बिछाकर अधिकारी को दबोचा

आज ACB कोटा रेंज की टीम ने पूरी तैयारी के साथ जाल बिछाया। उप महानिरीक्षक ओमप्रकाश मीणा के निर्देशन में टीम ने ट्रैप ऑपरेशन को अंजाम दिया। जैसे ही आरोपी ने एक परिवादी से 5,000 और दूसरे से 3,000 रुपये (कुल 8,000 रुपये) लिए, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया।

भ्रष्टाचार के खिलाफ केस दर्ज

Rajashthan news: गिरफ्तारी के बाद अब ACB की टीम आरोपी अधिकारी से गहन पूछताछ कर रही है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। इस कार्रवाई के बाद विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

 

यह भी पढ़ें: पंजाब पुलिस का ‘युवा सांझ’ मिशन: गैंगस्टरों पर वार के साथ युवाओं को नई राह

Related Articles

Back to top button