Loksabha Elections 2024: UP के इस लोकसभा सीट पर सपा ने बदला प्रत्याशी..हो रहा था भारी विरोध

टिकट देकर फिर बदलने में माहिर सपा ने एक बार फिर अपना प्रत्याशी बदल दिया है। इस बार उसने श्रावस्ती सीट पर अपने प्रत्याशी को बदलकर दूसरे प्रत्याशी को टिकट थमा दिया है

Shravasti Loksabha Elections: अभी तक प्रत्याशी बदलने के लिए जानी जाने वाली बीएसपी से भी आगे निकल गई है सपा। सपा ने कई सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर के फिर ऐन वक्त पर बदल दिया। इसी क्रम में अब उसने श्रावस्ती सीट पर अपने प्रत्याशी को बदल दिया है।

राम शिरोमणि वर्मा का कटा टिकट 

कल भारी भीड़ और शोर शराबे के साथ सपा से घोषित प्रत्याशी राम शिरोमणि वर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया था। तब तक तो सही था। लेकिन फिर अचानक से यह खबर मिली की अब राम शिरोमणि का टिकट काटकर कांग्रेस के नेता धीरेंद्र सिंह उर्फ धीरू भैया को टिकट दिया जा रहा है। फिर क्या था राम शिरोमणि वर्मा के गुट में मातम पसर गया। और धीरू सिंह के गुट ने खूब पटाखे फोड़े और नारे लगाए।

राम शिरोमणि वर्मा का था भारी विरोध 

राम शिरोमणि वर्मा वर्तमान में बसपा के टिकट पर सांसद हैं। अभी कुछ दिन पहले ही उनको बसपा ने अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निकाल दिया था। तब राम शिरोमणि ने सपा ज्वाइन कर ली थी। और सपा ने राम शिरोमणि को गठबंधन से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था। टिकट पाने के बाद से ही कार्यकर्ता नाराज चल रहे थे और राम शिरोमणि के उपर 5 सालों से गायब होने का आरोप लगा रहे थे। ऐसे में भारी विरोध के चलते सपा मुसीबत में फंस गई थी। तभी लगने लगा था कि सपा यहां से अपना प्रत्याशी बदलेगी।

धीरेंद्र प्रताप सिंह को मिला टिकट 

राम शिरोमणि का टिकट कटने के बाद अब सपा ने कांग्रेस के नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरू भैया को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। आज धीरू भैया अपना नामांकन भी दाखिल करेंगे।

जानिए कौन हैं धीरेंद्र प्रताप सिंह 

कांग्रेसी नेता धीरू सिंह छात्र राजनीति से उभर कर निकले थे। धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरू सिंह ने साल 2007 के चुनाव में बसपा के टिकट पर पहला चुनाव लड़ा था और जीता भी था। बलरामपुर की जनता ने उन्हें विधायक बनकर विधानसभा में भेज दिया था। फिर साल 2010 में धीरू सिंह ने विधान परिषद का चुनाव अपनी पत्नी सविता सिंह को लड़ाया था और ऐतिहासिक जीत हासिल की थी।

 

 

Related Articles

Back to top button