शिवराज सिंह की होर्डिंग से सीएम “डॉ.मोहन यादव” की फोटो गायब, कांग्रेस बोली कुछ तो गड़बड़ है

मध्य प्रदेश की रायसेन लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन उनकी हार्डिंग में सीएम मोहन यादव की फोटो ना होने के वजह से अब कांग्रेस उन पर निशाना साधती हुई दिखाई दे रही है।

रायसेन सीट से प्रत्याशी है शिवराज सिंह चौहान

देश में दो चरणों के लिए मतदान संपन्न हो चुका है तो वही तीसरे चरण के मतदान की प्रक्रिया 7 मई से शुरू हो जाएगी। लेकिन इस वक्त मध्य प्रदेश से एक तस्वीर सामने आई है जिसे देखने के बाद शायद सभी यही सोचेंगे कि बीजेपी में कुछ तो गड़बड़ चल रहा है। बता दे की पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भारतीय जनता पार्टी ने रायसेन से टिकट देने का काम किया है। यहां से शिवराज सिंह चौहान चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसमें सड़क किनारे हैं कुछ होर्डिंग लगी हुई दिखाई दे रही है लेकिन उसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की फोटो नहीं है। प्रदेश के मुख्यमंत्री की फोटो ना होने के वजह से कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साथ रही है और कह रही है कि कुछ तो बीजेपी में जरूर गड़बड़ चल रहा है।

शिवराज सिंह ने की थी मेहनत, मोहन यादव को मिला था ताज़

पांच राज्यों में 2023 में हुए मतदान के दौरान भारतीय जनता पार्टी को तीन राज्यों में बड़ी जीत हासिल हुई थी। जिन में राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश शामिल था। मध्य प्रदेश में जीत मिलने के बाद अचानक से बीजेपी ने शिवराज सिंह को मुख्यमंत्री पद का ताज़ ना पहनाकर मोहन यादव को ताज पहना दिया। इस चुनाव में सबसे ज्यादा मेहनत शिवराज सिंह चौहान ने की थी लेकिन ताज़ मोहन यादव को मिला। सीएम पद का चेहरा बदलने से शिवराज सिंह चौहान काफी नाराज हुए थे लेकिन बाद में उनको मना लिया गया था। लेकिन अभी भी शिवराज सिंह चौहान डॉ मोहन यादव को मुख्यमंत्री नहीं मान रहे हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि रायसेन लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे शिवराज सिंह चौहान ने उनको अपनी होर्डिंग में नहीं रखा है। इस वोटिंग में एक तरफ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तो दूसरी तरह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगाई गई है। जिसके बाद से ऐसा ही लग रहा है कि मध्य प्रदेश में बीजेपी में कुछ तो गड़बड़ जरूर चल रही है।

Related Articles

Back to top button