इंडिया गठबंधन ने संयुक्त की प्रेस कॉन्फ्रेंस, खरगे बोले- अगर बनी हमारी सरकार तो मिलेगा 10 किलो राशन

इंडिया गठबंधन के द्वारा आज महाराष्ट्र में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस कांफ्रेंस में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, उद्धव ठाकरे, तेजस्वी यादव समेत कई नेता इस कांफ्रेंस में शामिल होने पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा पर निशाना साधने का काम किया।

तेजस्वी बोले हमने 17 महीना में जो किया वह 17 सालों में नहीं हुआ

देशभर में चार चरणों में मतदान हो चुके हैं और अब तीन चरणों में मतदान होना बाकी है। वहीं 5 वें चरण के लिए 20 मई को मतदान होना है। जिसको लेकर इंडिया गठबंधन एक के बाद एक जनसभाओं के साथ-साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। वही आज मुंबई में विपक्षी दलों के द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें पहुंचे बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधने का काम किया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता आज भी विकास के नाम पर तरस रही है। जो बीजेपी वाले 17 सालों में बिहार का विकास नहीं कर पाए थे हमने 17 महीने में विकास किया है।प्रधानमंत्री ने कई वादें बिहार के लिए किए थे। कहा गया था कि बिहार को विशेष पैकेज देंगे। प्रधानमंत्री का एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। ये जो बीजेपी वाले वादे करते हैं उनका पूरा नहीं करते हैं। अब इनकी बातों में आप लोग कभी भी मत आना। यह लोगों को धोखा देने का काम करते हैं।

सत्ता में आए तो गरीबों को मिलेगा 10 किलो राशन

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह लोग लगातार कह रहे हैं कि अगर इंडिया गठबंधन वाले सत्ता में आए तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलवा देंगे। मैं इनको बता दूं कि हम लोगों ने कभी भी बुलडोजर चलाने का काम ही नहीं किया है। अब ऐसे में यह लोग इस तरीके का बयान दे रहे हैं तो मैं चुनाव आयोग से मांग करता हूं कि उनके खिलाफ कार्रवाई हो। उन्होंने आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री गरीबों को 5 किलो अनाज देने का काम कर रहे हैं अगर हम सत्ता में आए तो हम गरीबों को 10 किलो अनाज देने का काम करेंगे। वही आगे कहा कि महाराष्ट्र में कुल 48 सीटे लोकसभा की आती है यहां हम लोग 46 सीटों पर चुनाव जीतने जा रहे हैं। खरगे ने दावा किया है कि वह अबकी बार सरकार बनाने जा रहे हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी और जो भी हम लोग जनता से वादे कर रहे हैं उनका पूरा भी करेंगे।

Related Articles

Back to top button