कचहरी के बाहर महिला से विवाद के दौरान मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

जनपद आजमगढ़ के दीवानी कचहरी के बाहर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा महिलाओं को पीटते हुए साफ तौर देखा जा सकता है। इस बीच एक व्यक्ति बीच बचाव भी कर रहा है। ड्यूटी पर लगे होमगार्ड द्वारा बीच-बचाव भी किया जा रहा है लेकिन आक्रोशित व्यक्ति आपे से बाहर होकर बार-बार हमलावर हो रहा है। हालांकि यह वीडियो एक दिन पूर्व दीवानी परिसर के बाहर का बताया गया।

जानिए क्या है पूरा मामला- Crime News

बताया जा रहा है कि एक महिला की शादी आज के 6 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद उसका पति उसे छोड़कर चला गया। काफी खोजबीन पर भी उसका पता नहीं चला। इस बीच उसने एक बच्ची को भी जन्म दिया, जिसकी उम्र करीब 5 वर्ष बताई जा रही है। आरोप है कि उस महिला के पति ने दूसरी शादी कर ली है। इस बीच उसे पता चला कि उसका पति दीवानी कचहरी में आया हुआ है। जब महिला अपनी बच्ची के साथ दीवानी कचहरी पहुँची तो उसके पति के साथ रहे एक व्यक्ति ने इन महिलाओं पर हमला बोल दिया। जिसका वीडियो स्थानीय लोगों द्वारा बना लिया गया। कहा जा रहा कि अगर दूसरी शादी कर ली तो मेरी और उसकी बच्ची का क्या होगा। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच के लिए कोतवाली पुलिस को दिया गया है, किन परिस्थितियों में किन कारणों से विवाद हुआ। जो भी तहरीर प्राप्त होगी, जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Read More-रामपुर और आजमगढ़ में ताकत झोंकेंगे सियासी दल, उपचुनाव 23 को

Related Articles

Back to top button