कटिहार में ‘डेटा तस्करी’ का भंडाफोड़: प्लास्टिक व्यापारी निकला साइबर गिरोह का सप्लायर

प्लास्टिक व्यापारी की आड़ में चल रहा था बड़ा खेल पुराने मोबाइल के मदरबोर्ड से हो रहा था डेटा फ्रॉड विदेशी साइबर गिरोह से कनेक्शन की आशंका

Bihar news: बिहार के कटिहार से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक साधारण दिखने वाला प्लास्टिक सामान का व्यापारी असल में साइबर अपराधियों के लिए काम कर रहा था। उत्तर प्रदेश पुलिस और बिहार STF की संयुक्त टीम ने रौतरा थाना क्षेत्र के हथिया दियारा स्थित लैला चौक पर छापेमारी कर इश्तियाक आलम नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। पहली नजर में इश्तियाक एक सामान्य कारोबारी लगता था, जो प्लास्टिक के बर्तन बेचता था। लेकिन पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि वह पुराने और कबाड़ मोबाइल फोन खरीदकर उनका मदरबोर्ड निकालता था और उसे ऊंचे दामों पर बेचता था।

 

गांव-गांव से जुटाता था मोबाइल

पुलिस के मुताबिक, इश्तियाक फेरीवालों के जरिए गांव-गांव से पुराने मोबाइल सस्ते दामों में खरीदता था। इसके बाद वह इन मोबाइल्स को तोड़कर उनका मदरबोर्ड अलग कर लेता था, जिसे आगे सप्लाई किया जाता था।

 

Bihar news: विदेश तक जुड़ा हो सकता है नेटवर्क

जांच एजेंसियों को शक है कि ये मदरबोर्ड विदेशों में बैठे साइबर ठगों तक पहुंचाए जाते थे। वहां इनसे लोगों का निजी डेटा रिकवर कर बड़े स्तर पर साइबर फ्रॉड को अंजाम दिया जाता था।

Bihar news: पुलिस क्या कह रही है?

कटिहार के एसपी ने बताया कि मामला सिर्फ मोबाइल के पार्ट्स बेचने का नहीं है, बल्कि इससे जुड़े बड़े साइबर अपराध की आशंका है। इसी कड़ी को जोड़ने के लिए यूपी पुलिस भी जांच में शामिल हुई थी। फिलहाल मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

 

इलाके में हड़कंप

Bihar news: इस खुलासे के बाद इलाके के लोग हैरान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इश्तियाक को उन्होंने हमेशा एक छोटे व्यापारी के रूप में देखा, उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि वह इतने बड़े साइबर नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें: चारधाम यात्रा 2026: अब और सुरक्षित, स्वच्छ और हाईटेक होगी यात्रा

Related Articles

Back to top button