थाईलैंड से डिपोर्ट हुआ मोस्ट वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान, दिल्ली पहुंचते ही STF की कस्टडी में जाएगा
गैंगस्टर साहिल चौहान की भारत वापसी थाईलैंड से डिपोर्ट, दिल्ली में होगी पूछताछ हरियाणा STF की कस्टडी में आएगा आरोपी

Gangster: भारत की कानून प्रवर्तन एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। मोस्ट वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान को थाईलैंड से डिपोर्ट कर भारत लाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, वह शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगा, जहां उतरते ही हरियाणा एसटीएफ उसे अपनी कस्टडी में ले लेगी।
Gangster: कौन है साहिल चौहान?
साहिल चौहान कुख्यात अपराधी है और केंद्रीय जांच एजेंसी NIA की वांटेड लिस्ट में शामिल रहा है। वह हरियाणा की जेल में बंद कौशल चौधरी गैंग से जुड़ा बताया जाता है और उस पर विदेश में बैठकर भारत में कई कॉन्ट्रैक्ट किलिंग करवाने के गंभीर आरोप हैं।
कैसे हुई गिरफ्तारी?
Gangster: बताया जा रहा है कि केंद्रीय एजेंसियों और हरियाणा पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के तहत उसे विदेश में गिरफ्तार कराया गया था। अब डिपोर्ट कर भारत लाया जा रहा है, जहां उससे पूछताछ के बाद कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: वृंदावन में यमुना नदी में स्टीमर पलटा, कई श्रद्धालुओं की मौत, रेस्क्यू जारी



