विश्व में कोरोना को मात देने वालों की कुल संख्या 5.76 करोड़ के पार

वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नयी दिल्ली,  विश्व में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या 5.76 करोड़ के पार पहुंच गयी है और संक्रमितों की संख्या 10.38 करोड़ के ज्यादा हो गयी है तथा इस वायरस के संक्रमण से अब तक 22.52 लाख से अधिक लोगों की जान चली गयी है।


अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 192 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 करोड़ 38 लाख 54 हजार 072 हो गई है तथा 22 लाख 52 हजार 812 मरीजों की मौत हो चुकी है तथा इस वायरस को पांच करोड़ 76 लाख 56 हजार 116 लोग मात दे चुके हैं।


कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 2.64 करोड़ से अधिक हो गयी है, जबकि करीब 4,46,744 लाख मरीजों की मौत चुकी है।


भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ सात लाख 77 हजार से अधिक हो गयी है। इस महामारी को मात देने वालों की संख्या एक करोड़ चार लाख 62 हजार से ज्यादा हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 1,54,596 तक पहुंच गया है।


ब्राजील में कोरोना वायरस से 92.83 लाख के अधिक लोग प्रभावित हुए है और इस महामारी से करीब 2,26,309 मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 38.63 लाख से ज्यादा हो गयी है और एक लाख आठ हजार 225 लोगों की मौत हुई है।


रूस में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 38.42 लाख के पार पहुंच गयी है, जबकि 72,982 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में करीब 32.83 लाख लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं और 77,383 मरीजों की मौत हाे चुकी है।

स्पेन में इस महामारी से अब तक 28.51 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 59,805 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में अब तक संक्रमितों की संख्या करीब 25.70 लाख पार हो गयी है और 89,344 लोगों की मौत हो चुकी है।

तुर्की में कोविड-19 से अब तक करीब 24.93 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 26,237 लाेग काल के गाल में समा गए हैं। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 22.40 लाख के पार हो गयी है तथा 58,992 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 21.14 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 54,576 लोगों ने जान गंवाई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से 19.43 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 48,426 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से 18.74 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 1,59,533 लोगों की मौत हो चुकी है।

पोलैंड में संक्रमण के 15.20 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं तथा 37,476 लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना संक्रमितों की संख्या करीब 14.59 लाख तक पहुंच गयी और 44,946 लोग काल के गाल में समा गए हैं।

ईरान में इस महामारी से अब तक करीब 14.31 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 58,110 लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन में 12.66 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं जबकि 24,100 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में इस वायरस से संक्रमितों की संख्या 11.42 लाख के पार हो गयी है और 41,181 लोगों की मौत हो चुकी है।


इंडोनेशिया में कोरोना से 10.99 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा 30,581 तक पहुंच गया है। नीदरलैंड में कोरोना प्रभावितों की संख्या करीब 9.99 लाख तक पहुंच गयी गयी है तथा 14,218 लोगों की मौत हुई है।

चेक गणराज्य में कोरोना से 9.94 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 16,545 लोगों की मौत हुई है। कनाडा में अब तक 7.91 लाख के पार पहुंच गयी है, जबकि 20,242 लोगों की मौत हुई है।

रोमानिया में कोरोना से 7.32 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 18,513 लोगाें की मौत हो चुकी है। चिली में कोविड-19 से 7.34 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 18,559 लोगों ने जान गंवाई है।

पुर्तगाल में इस महामारी से 7.31 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 13,017 लोगों की जान जा चुकी है। बेल्जियम में संक्रमितों की संख्या 7.13 लाख के पार पहुंच गयी है, जबकि 21,173 लोगाें की मौत हो चुकी है।

इजरायल में संक्रमितों की संख्या करीब 6.60 लाख तक पहुंच गयी है जबकि मृतकों की संख्या 4887 हो गयी है। इराक में संक्रमितों की संख्या 6.21 लाख के पार हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 13068 तक पहुंच गया है।

ये भी पढ़े- ब्रिटेन में कोरोना की दूसरी लहर में पहले से अधिक लोगों की मौत


स्वीडन में इस महामारी से 5.76 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 11,815 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 5.49 लाख के पार पहुंच गयी है तथा 11,802 लोगों की मौत हो चुकी है। बंगलादेश में कोरोना मरीजों की संख्या 5.36 लाख के पार पहुंच गयी हैं जबकि 8149 लोगों की मौत हो चुकी हैं।


फिलीपींस में 5.28 लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आये हैं तथा 10,874 लोगों की मौत हो चुकी है। स्विट्ज़रलैंड में इस महामारी से 5.26 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 9489 लोगों की मौत हो चुकी है।

मोरक्को में इस महामारी से 4.72 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 8309 लोगों की जान जा चुकी है। ऑस्ट्रिया में कोरोना से 4.16 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 7847 लोगों की मौत हुई हैं। सऊदी अरब में कोरोना से 3.68 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 6383 लोगों की मौत हो चुकी हैं।


कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 14,915, बोलीविया में 10,513, मिस्र में 9,407, जापान में 59523, यूनान (ग्रीस) में 5851, ग्वाटेमाला में 5709, पानामा में 5339 तथा चीन में 4820 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button