Karnatak Sex Scandal: कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामले में HD रेवेन्ना हुए गिरफ्तार.. अग्रिम जमानत रद्द

बहुचर्चित कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस में एक बड़ी गिरफ्तारी हुई है। HD देवगौड़ा के पुत्र HD रेवेन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया है।

HD Revanna: हजारों विडियो क्लिप और सैकड़ों महिलाओं के यौन शोषण में फंसे प्रज्जवल रेवन्ना की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। अब इसी केस में उनके पिता और पूर्व प्रधानमंत्री HD देवगौड़ा के पुत्र HD रेवन्ना को SIT ने गिरफ्तार किया है।

जानिए पूरा मामला 

मामला दरअसल, 3 दिन पहले जब मैसूर में एक महिला के अपहरण के मामले में HD रेवन्ना के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई थी। उस महिला का भी यौन शोषण हुआ था। बात यह है कि, राजू HD नामक एक शख्स ने KR नगर पुलिस स्टेशन में अपहरण का एक मामला दर्ज कराया था। अपनी शिकायत में राजू HD कहा था कि, उसकी मां 6 साल से HD रेवन्ना के घर और फार्महाउस में काम कर रही थी। लेकिन 3  साल पहले वो लोग काम छोड़कर अपने गांव चले आए और मजदूरी करने लगे। अभी कुछ दिन पहले उसका एक परिचित मित्र सतीश आया और उसकी मां को लेकर चला गया। फिर कुछ दिन बाद वापस भी ले आया। फिर 29 अप्रैल की रात सतीश फिर उसके घर आया और उसकी मां को यह कहते हुए जबरदस्ती ले गया कि HD रेवन्ना ने उसे लाने को कहा है। अब उसी महिला का रेवन्ना द्वारा उत्पीडन करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। यह देखकर राजू ने केस दर्ज करवाया है।

नोटिस का जवाब नहीं दिए HD रेवन्ना

एफआईआर दर्ज होने के बाद SIT ने एचडी रेवन्ना को दो बार नोटिस जारी किया था। लेकिन दोनों ही बार HD रेवन्ना SIT के सामने उपस्थित नहीं हुए और न ही नोटिस का जवाब दिया। अब इसी को लेकर SIT ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए एचडी रेवन्ना को गिरफ्तार किया है।

अग्रिम जमानत याचिका हुई खारिज

अपहरण के मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए HD रेवन्ना ने अग्रिम जमानत की याचिका कोर्ट में दाखिल की थी, जिसे आज कोर्ट ने खारिज कर दिया।

 

Related Articles

Back to top button