राहुल को शहजादा कहने पर भड़की प्रियंका, बोलीं- मेरे भाई ने की है 4000 किलोमीटर की पैदल यात्रा

लोकसभा चुनाव को लेकर एक पार्टी दूसरी पार्टी पर जुबानी हमले करते हुए दिखाई दे रही है। वहीं राहुल गांधी को शहजादा कहाँ पर उनकी बहन प्रियंका गांधी सामने आई और उन्होंने बताया कि राहुल गांधी कहां से शहजादा है।

राहुल गांधी के समर्थन में आई प्रियंका गांधी

देश में तीसरे चरण के लिए मतदान होना है और उससे पहले जमकर राजनीति तेज होती हुई दिखाई दे रही है। यहां एक पार्टी के द्वारा दूसरी पार्टी पर जुबानी हमले हो रहे हैं और उन हम लोग पर परिवार भी तेजी से हो रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा राहुल गांधी को शहजादा कहे जाने पर उनकी बहन प्रियंका गांधी सामने आई है। उन्होंने कहा है कि अगर राहुल गांधी शहजादा है थे तो उन्होंने 4000 किलोमीटर की पैदल यात्रा कैसे कर ली है। पीएम मोदी तो महलों में आराम से बैठे रहते हैं उन्हें क्या पता है कि जनता का दुख-दर्द क्या है। मेरे भाई ने पैदल यात्रा करके जनता का दुख दर्द जाना है और उसे समझा है। बस हम लोग जनता के दुख दर्द में शामिल है और उनका हमेशा साथ देंगे।

बीजेपी सरकार से जानता हो रही परेशान

गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस पार्टी की नेता प्रियंका गांधी के द्वारा एक जनसभा को संबोधित किया गया। यहां उन्होंने अपनी पार्टी की प्रत्याशी के लिए जनसभा को संबोधित किया तो वहीं भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधने का काम भी किया। प्रियंका ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मंच पर खड़े होकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन चुनाव जीतने के बाद जनता को ही भूल जाते हैं और महलों में आराम फरमाते हैं। प्रधानमंत्री ने देश की जनता से वादे किए थे कि उनको महंगाई से निजात दिलाएंगे हर साल 2 करोड़ नौजवानों को नौकरियां दी जाएगी। किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। लेकिन अभी तक जनता बस इसी इंतजार में है कि उनका समाधान कब होगा। देश में लगातार महंगाई बेरोजगारी बढ़ती जा रही है किसान इस सरकार से परेशान हो चुका है। देश में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। अबकी बार भारतीय जनता पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button