महाराष्ट्र में कांग्रेस ने इन स्टार प्रचारकों पर सौंपी कमान, क्या कांग्रेस को दिला पाएंगे जीत

लोकसभा चुनाव को लेकर महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी ने स्टार प्रचारकों की एक सूची को जारी कर दिया है। जिन स्टार प्रचारकों की सूची को जारी किया गया है वह लोकसभा प्रत्याशियों के लिए जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

सूची में जारी किए गए 40 स्टार प्रचारकों के नाम

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ना चाहती है। यहां कांग्रेस पार्टी ने 17 सीटों पर अपनी लोकसभा प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की एक सूची को भी जारी किया है। जो कि अपने पार्टी के प्रत्याशियों के लिए जनसभाओं को संबोधित करेंगे और उनके लिए वोट मांगने का काम करेंगे। इनमें कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस पार्टी की संसदीय दल की सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल, पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, रमेश चेन्‍नि‍थला, वर्षाताई गायकवाड़, सतेज (बंटी) पाटिल, चंद्रकांत, यशोमती ठाकुर, शिवाजी राव मोघे, सुशील कुमार शिंदे, पृथ्‍वीराज चव्‍हाण, मुकुल वासनि‍क, अविनाश पांडे, इमरान प्रतापगढ़ी, माणिक राव ठाकरे, नानाभाऊ पटाेले, बालासाहेब थोराट, विजय वडेट्टीवार समेत अन्य लोगों को शामिल किया गया है।

48 सीटों में से 21 पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र में शिवसेना उद्धव गुट, एनसीपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। यहां कुल 48 सीटें लोकसभा की आती है। जिस पर शिवसेना उद्धव गुट को 21 सीटें चुनाव लड़ने के लिए दी गई है। कांग्रेस पार्टी को 17 लोकसभा सीट दी गई है तो वहीं एनसीपी 10 लोक सभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। ज्यादातर सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन के तहत प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार दिया गया है। इंडिया गठबंधन यही चाहेगा कि ज्यादा से ज्यादा महाराष्ट्र से मिलना चाहिए। तीसरे चरण के लिए इंडिया गठबंधन मजबूती के साथ चुनाव लड़ता हुआ दिखाई देगा।

Related Articles

Back to top button