SDM काजल मीणा सस्पेंड: रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारी के बाद बड़ी कार्रवाई
भ्रष्टाचार में SDM काजल मीणा सस्पेंड, गिरफ्तारी के बाद बड़ी कार्रवाई 60 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों पकड़ा, 4 लाख भी बरामद RAS 2024 बैच की टॉपर अधिकारी पर गिरी गाज, जांच जारी

Rajashthan news: राजस्थान में भ्रष्टाचार के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने करौली जिले में तैनात RAS अधिकारी और एसडीएम काजल मीणा को सस्पेंड कर दिया है। यह कदम उनकी गिरफ्तारी के बाद उठाया गया। आदेश के मुताबिक, काजल मीणा को 16 अप्रैल से ही निलंबित माना जाएगा और इस दौरान उनका मुख्यालय जयपुर स्थित कार्मिक विभाग रहेगा।
रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारी
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने काजल मीणा, उनके रीडर दिनेश कुमार सैनी और वरिष्ठ सहायक प्रवीण धाकड़ को 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। मामला करौली के नादौती कस्बे में एक जमीन विवाद से जुड़ा है, जहां अंतिम डिक्री जारी करने के बदले पैसे मांगे गए थे।
Rajashthan news: पहले 1 लाख की मांग, बाद में 50 हजार पर सौदा
ACB के मुताबिक, आरोपियों ने शुरुआत में 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसे बाद में घटाकर 50 हजार कर दिया गया। शिकायत मिलने के बाद टीम ने सत्यापन किया और सवाईमाधोपुर से पहुंचकर जाल बिछाया, जिसमें तीनों आरोपी फंस गए।
Rajashthan news: छापे में 4 लाख रुपये भी बरामद
कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को एक बैग में 4 लाख रुपये भी मिले, जिन्हें संदिग्ध मानकर जांच की जा रही है। इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
2024 बैच की टॉपर अधिकारी
Rajashthan news: काजल मीणा RAS के 2024 बैच की अधिकारी हैं और अनुसूचित जनजाति वर्ग में टॉपर रही हैं। इससे पहले वह टोंक में सहायक कलेक्टर (प्रशिक्षु) के रूप में भी काम कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: अक्षय तृतीया 2026: सोना-चांदी में जबरदस्त तेजी, निवेश से मिल सकता है बड़ा फायदा



