खांसी-जुकाम की दवाइयों पर बड़ा अलर्ट! राजस्थान में 7 दवाएं फेल

खांसी-जुकाम की दवाइयों पर सवाल 7 दवाएं क्वालिटी टेस्ट में फेल स्वास्थ्य विभाग ने बिक्री पर लगाई रोक

Rajashthan news: अगर आप खांसी-जुकाम या इंफेक्शन होने पर बिना सोचे-समझे दवाइयां लेते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। राजस्थान में दवा सुरक्षा जांच के दौरान ऐसी 7 दवाइयां सामने आई हैं, जो तय मानकों पर खरी नहीं उतरीं। यानी ये दवाएं असरहीन या खतरनाक भी हो सकती हैं।

कौन-कौन सी दवाएं हुई फेल?

जांच में सामने आया कि खांसी, गले के इंफेक्शन और बैक्टीरियल संक्रमण में इस्तेमाल होने वाली कई दवाइयां क्वालिटी टेस्ट में फेल हो गईं। इनमें शामिल हैं: लोरामिक्स सिरप (सेफिक्साइम ओरल सस्पेंशन), एल्बेंडाजोल टैबलेट, आईसटोकफ-एलएस ड्रॉप्स, मिथाइलप्रेड्निसोलोन-4 टैबलेट, ओकुफ-डीएक्स सिरप, एक्सटेंसिव-500 टैबलेट, सिप्रोफ्लोक्सासिन 500.

Rajashthan news: कब और कैसे हुई जांच?

राजस्थान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने 1 से 15 अप्रैल के बीच अलग-अलग जगहों से इन दवाइयों के सैंपल लिए थे। हाल ही में आई रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि ये सभी दवाएं तय गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरीं।

Rajashthan news: अब क्या कार्रवाई हुई?

औषधि नियंत्रक अजय फाटक के अनुसार, इन दवाइयों की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही संबंधित कंपनियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई भी की जा रही है।

आपके लिए क्यों जरूरी है ये खबर?

Rajashthan news: ये मामला सीधे आपकी सेहत से जुड़ा है। अगर आप भी बिना डॉक्टर की सलाह के दवाइयां लेते हैं, तो सतर्क हो जाएं। ऐसी दवाइयां बीमारी ठीक करने के बजाय नुकसान भी पहुंचा सकती है।

 

यह भी पढ़ें: मामा के घर आए 3 मासूम भाई-बहन नदी में डूबे, पूरे गांव में मातम

Related Articles

Back to top button