मामा के घर आए 3 मासूम भाई-बहन नदी में डूबे, पूरे गांव में मातम

मामा के घर आई खुशियां मातम में बदलीं नहाने गए तीन मासूम लौटकर नहीं आए अनेर नदी बनी काल, गांव में पसरा सन्नाटा

Barwani Tragedy: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। वरला तहसील के बिलवा गांव में अनेर नदी ने तीन मासूमों को हमेशा के लिए छीन लिया। मामा के घर घूमने आए भाई-बहन नहाने के लिए नदी में उतरे, लेकिन कुछ ही पलों में गहरे पानी में समा गए और परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

10, 8 और 6 साल के बच्चों की दर्दनाक मौत

यह हादसा बुधवार दोपहर का है। देवली निवासी पवन ब्राह्मणे अपने परिवार के साथ ससुराल बिलवा आए थे। उनकी बड़ी बेटी पहले से मामा के घर पर थी। इसी बीच 10 साल की राधा, 8 साल का राजवीर और 6 साल का जयवीर, बड़ी बहन के पास जाने की बात कहकर घर से निकले। लेकिन रास्ते में ही तीनों बच्चे अनेर नदी पर पहुंच गए और नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गए।

Barwani Tragedy: नदी किनारे कपड़े-चप्पल देख बढ़ी चिंता

जब काफी देर तक बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। तलाश शुरू हुई तो नदी किनारे बच्चों के कपड़े और चप्पल मिले। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से नदी में खोजबीन की गई।कुछ ही देर में तीनों मासूमों के शव एक गहरे गड्ढे से बरामद किए गए।

Barwani Tragedy: बच्चों के शव देखकर टूट गया परिवार

घटना की सूचना मिलते ही वरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। तीनों बच्चों के शव देखकर माता-पिता बेसुध हो गए। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दर्दनाक हादसे के बाद बिलवा और देवली दोनों गांवों में शोक की लहर है।

आज होगा अंतिम संस्कार

Barwani Tragedy: गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद तीनों भाई-बहनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। एक साथ तीन मासूमों की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

 

यह भी पढ़ें: आणंद में भूकंप के झटके, 3.4 तीव्रता… राहत की खबर

Related Articles

Back to top button