पीएम मोदी के दौरे से पहले बेंगलुरु में हड़कंप, सड़क किनारे मिलीं जिलेटिन की छड़ें

बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से ठीक पहले सुरक्षा एजेंसियों के हाथ-पांव फूल गए जब कार्यक्रम स्थल के पास सड़क किनारे से जिलेटिन की दो छड़ें बरामद की गईं। यह बरामदगी रविवार की सुबह उस वक्त हुई जब पीएम के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां चप्पे-चप्पे की सघन तलाशी ले रही थीं। जैसे ही विस्फोटक मिलने की खबर आई, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

Pm security breach: बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से ठीक पहले सुरक्षा एजेंसियों के हाथ-पांव फूल गए जब कार्यक्रम स्थल के पास सड़क किनारे से जिलेटिन की दो छड़ें बरामद की गईं। यह बरामदगी रविवार की सुबह उस वक्त हुई जब पीएम के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां चप्पे-चप्पे की सघन तलाशी ले रही थीं। जैसे ही विस्फोटक मिलने की खबर आई, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

कार्यक्रम स्थल से महज 3 किलोमीटर दूर मिला विस्फोटक

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कग्गलीपुरा थाना क्षेत्र के तातागुनी इलाके में फुटपाथ के किनारे ये जिलेटिन की छड़ें पड़ी हुई मिलीं। बताया जा रहा है कि यह वही रास्ता है जहां से प्रधानमंत्री का काफिला गुजरने वाला था। पीएम मोदी यहां कनकपुरा रोड पर स्थित ‘आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर’ के 45वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेने आ रहे थे, जिसकी वजह से पहले ही पूरा इलाका हाई अलर्ट पर था।

Pm security breach: मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता

विस्फोटक मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ-साथ बम निरोधक दस्ता (BDDS) और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई और जांच शुरू की गई। इस घटना के बाद प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल और आसपास के रूट पर सुरक्षा घेरा और ज्यादा कड़ा कर दिया गया है।

Pm security breach: एक संदिग्ध हिरासत में, सीसीटीवी की जांच जारी

पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि जिलेटिन की ये छड़ें वहां कैसे आईं और क्या इसके पीछे किसी बड़ी साजिश की योजना थी। पुलिस आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि किसी भी संदिग्ध हलचल या व्यक्ति की पहचान की जा सके।

पुलिस का पक्ष

Pm security breach: पुलिस ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री के दौरे से पहले की जाने वाली रूटीन चेकिंग के दौरान यह सामग्री मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की ढील नहीं बरती जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार, 2027 की तैयारियों के बीच योगी कैबिनेट में नए चेहरों की एंट्री

Related Articles

Back to top button