संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर भड़की AAP, केजरीवाल बोले- भाजपा में जाने से बेहतर जेल जाना चुना

मनीष सिसोदिया ने बताया विजनरी नेता शहरों के विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर पर किया काम AAP ने भाजपा पर लगाया राजनीतिक बदले का आरोप

Punjab news: आम आदमी पार्टी ने पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित कार्रवाई बताते हुए भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। पार्टी ने कहा कि एक फर्जी केस में संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार करना पंजाब के लोगों के भरोसे, विकास और भविष्य के साथ धोखा है। इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal, पंजाब प्रभारी Manish Sisodia समेत कई नेताओं ने खुलकर प्रतिक्रिया दी। अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि किसी भी इंसान का असली चरित्र मुश्किल समय में सामने आता है। उन्होंने कहा कि संजीव अरोड़ा ने भाजपा में शामिल होने की बजाय जेल जाना पसंद किया और उनकी हिम्मत को सलाम है।

मनीष सिसोदिया ने बताया विजनरी नेता

मनीष सिसोदिया ने कहा कि संजीव अरोड़ा सिर्फ ईमानदार और मेहनती नेता ही नहीं हैं, बल्कि पंजाब के विकास को लेकर उनके पास स्पष्ट विजन और गहरी समझ भी है। उन्होंने कहा कि मंत्री बनने के बाद संजीव अरोड़ा ने पंजाब में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए तेजी से काम किया, जिसकी चर्चा आज पूरे राज्य में हो रही है। सिसोदिया के मुताबिक पंजाब का शायद ही कोई उद्योगपति होगा जो संजीव अरोड़ा की औद्योगिक नीति और काम करने के तरीके की तारीफ न करता हो।

Punjab news: शहरों के विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर पर किया काम

मनीष सिसोदिया ने कहा कि संजीव अरोड़ा ने शहरों को साफ-सुथरा और आधुनिक बनाने के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू किया था। उन्होंने स्ट्रीट लाइट व्यवस्था मजबूत करने, बिजली के बेतरतीब तारों को व्यवस्थित करने और आधुनिक अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की दिशा में लगातार काम किया। इसके अलावा गांवों और खेतों में फैले नंगे बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने की मुख्यमंत्री Bhagwant Mann सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को भी संजीव अरोड़ा गंभीरता से आगे बढ़ा रहे थे।

AAP ने भाजपा पर लगाया राजनीतिक बदले की कार्रवाई का आरोप

Punjab news: आम आदमी पार्टी ने कहा कि भाजपा मेहनती और परिणाम देने वाले नेताओं को झूठे मामलों में फंसाकर परेशान कर रही है। पार्टी के मुताबिक यह मामला सिर्फ एक नेता की गिरफ्तारी का नहीं, बल्कि पंजाब के विकास को रोकने की कोशिश है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाबी लोग भरोसे और ईमानदारी की राजनीति को समझते हैं और समय आने पर धोखा देने वालों को जवाब देना भी जानते हैं।

 

 

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार, 2027 की तैयारियों के बीच योगी कैबिनेट में नए चेहरों की एंट्री

 

Related Articles

Back to top button