कर्नाटक में मंच हादसा: नाटक के दौरान मेहराब गिरी, 2 बच्चों की मौत

नाटक के दौरान अचानक गिरी मेहराब, मचा हड़कंप 2 मासूम बच्चों की मौके पर मौत, कई घायल कमजोर ढांचे की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच

Karnataka: कर्नाटक के रायचूर जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खुले मंच पर चल रहे एक नाटक के दौरान अचानक मेहराब का हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। इस हादसे में दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और नाटक तुरंत रोकना पड़ा।

 

मृतकों की पहचान

पुलिस के मुताबिक, हादसा मानवी तालुक के बैल मरचड गांव में हुआ। उस समय कुछ लोग मेहराब के नीचे बैठकर नाटक देख रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। मृत बच्चों की पहचान 8 साल के विश्वनाथ रामलिंग और 2 साल की संविता के रूप में हुई है। दोनों के शवों को मानवी सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है।

 

घायल लोगों का इलाज जारी

इस हादसे में विशक्षी (25), लक्ष्मी (18), विशालाक्षी (25), यल्लम्मा (3) और बसम्मा (45) घायल हुई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए रायचूर आयुर्वेद संस्थान में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

 

जांच शुरू

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और हादसे की वजहों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि मेहराब का ढांचा कमजोर होने की वजह से यह हादसा हुआ।

 

यह भी पढ़ें: बांकुड़ा में PM मोदी का हमला: TMC पर साधा निशाना, महिला आरक्षण को लेकर घेरा

Related Articles

Back to top button