भिंड में दोस्ती बनी दुश्मनी, दोस्त ने साथियों संग रास्ता रोककर मारी गोली
दोस्ती बनी दुश्मनी, दोस्त ने मारी गोली रास्ता रोककर साथियों संग किया हमला भिंड में वारदात के बाद गांव में दहशत

Mp news: मध्य प्रदेश के भिंड जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मेहगांव थाना क्षेत्र के कैथोदा गांव में पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया, जहां एक दोस्त ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
दोस्ती में दरार बनी हत्या की वजह
मृतक गिर्राज गुर्जर और आरोपी आसवीर गुर्जर कभी गहरे दोस्त हुआ करते थे। लेकिन कुछ समय पहले किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे दुश्मनी में बदल गया। बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से बदला लेने की फिराक में था।
Mp news: घात लगाकर रास्ता रोका, फिर बरसाई गोलियां
घटना वाली रात गिर्राज गुर्जर एक निमंत्रण कार्यक्रम से खेरिया गांव से लौट रहा था। वह अपने भाइयों के साथ बाइक से कैथोदा जा रहा था, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसे रोक लिया। पहले गाली-गलौज हुई और फिर विवाद अचानक हिंसक हो गया। मुख्य आरोपी आसवीर गुर्जर ने बंदूक निकालकर गिर्राज के सीने में गोली मार दी। इसके बाद अमर सिंह गुर्जर ने भी फायर किया, जिससे गिर्राज की मौके पर ही मौत हो गई।
Mp news: 5 आरोपी नामजद, सभी फरार
घटना के बाद सभी आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में आसवीर गुर्जर, रामभान गुर्जर, अमर सिंह गुर्जर, नीटू गुर्जर और साहब सिंह गुर्जर के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
गांव में दहशत, पुलिस जांच जारी
Mp news: वारदात के बाद पूरे गांव में डर का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया और साक्ष्य जुटाए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: प्रयागराज स्टेशन के पास मस्जिद पर रेलवे का नोटिस, 24 अप्रैल तक खाली करने का आदेश



