पंजाब में ‘गैंगस्टरां ते वार’ का बड़ा असर: 3 महीने में 22,605 अपराधी गिरफ्तार

मान सरकार का मेगा एक्शन 62 हजार से ज्यादा रेड, गैंगस्टर नेटवर्क की फंडिंग और सप्लाई चेन पर सीधा प्रहार

Punja news: पंजाब में संगठित अपराध के खिलाफ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में चल रहा ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान अब बड़ा असर दिखा रहा है। 20 जनवरी से शुरू हुए इस अभियान के तीन महीने पूरे हो चुके हैं और इस दौरान पुलिस ने रिकॉर्ड कार्रवाई की है। पंजाब पुलिस ने 19 अप्रैल तक राज्यभर में 62,302 छापे मारे और 22,605 अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनमें 915 भगोड़े अपराधी, 461 गैंगस्टर सहयोगी और 22,144 वांछित आरोपी शामिल हैं।

सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, पूरा नेटवर्क तोड़ने पर फोकस

इस अभियान का मकसद सिर्फ अपराधियों को पकड़ना नहीं, बल्कि उनके पूरे नेटवर्क फंडिंग, लॉजिस्टिक और कम्युनिकेशन सिस्टम को खत्म करना है। 10,254 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया। 16,439 संदिग्धों से पूछताछ के बाद रिहा किया गया। कुल मिलाकर 49,298 लोगों पर कार्रवाई, ये आंकड़े दिखाते हैं कि पुलिस सिर्फ सतही नहीं, बल्कि जड़ तक पहुंचकर कार्रवाई कर रही है।

Punja news: हथियार और विस्फोटक का जखीरा बरामद

इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने अपराधियों की ताकत कमजोर करने के लिए भारी मात्रा में हथियार भी जब्त किए: 408 हथियार, 148 धारदार हथियार, 1197 कारतूस और 122 मैगजीन,b2.5 किलो विस्फोटक और 6 हैंड ग्रेनेड।

Punja news: ड्रग्स नेटवर्क पर भी बड़ा वार

गैंगस्टर ऑपरेशन के साथ-साथ नशे के कारोबार पर भी तगड़ा प्रहार हुआ: 378 किलो हेरोइन, 301 किलो अफीम, 2,838 किलो भूक्की, 12 लाख से ज्यादा नशीली गोलियां, 101 किलो गांजा, इसके अलावा 1 करोड़ रुपये से ज्यादा ड्रग मनी, नकदी और सोना भी जब्त किया गया।

अवैध शराब, मोबाइल-ड्रोन भी जब्त

पुलिस ने अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए टेक्निकल और लॉजिस्टिक संसाधनों पर भी कार्रवाई की: 24,520 लीटर अवैध शराब, 4,229 मोबाइल फोन, 815 वाहन, 31 ड्रोन।

ADGP प्रमोद बान का बयान

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के ADGP प्रमोद बान ने कहा कि यह अभियान सिर्फ गैंगस्टर पकड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें जड़ से खत्म करने का मिशन है। उन्होंने बताया कि अब पुलिस के पास बड़ा डेटा और आधुनिक तकनीक (AI) है, जिससे अपराधियों को तेजी से ट्रैक किया जा रहा है।

हेल्पलाइन और टेक्नोलॉजी से बढ़ी ताकत

पंजाब पुलिस ने नागरिकों की मदद के लिए एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन (93946-93946) भी शुरू की है। AI और मॉडर्न टेक्नोलॉजी की मदद से अब गैंगस्टर नेटवर्क की निगरानी और भी मजबूत हो गई है।

क्या कहता है ये पूरा ऑपरेशन?

Punja news: तीन महीनों के आंकड़े साफ बताते हैं कि पंजाब में ‘गैंगस्टर कल्चर’ पर बड़ा प्रहार हुआ है। अब सिर्फ अपराधी ही नहीं, उनके सहयोगी भी पुलिस कार्रवाई से डर रहे हैं।  साफ है पंजाब पुलिस का ये अभियान आने वाले समय में और तेज होने वाला है।

 

यह भी पढ़ें: भिंड में दोस्ती बनी दुश्मनी, दोस्त ने साथियों संग रास्ता रोककर मारी गोली

Related Articles

Back to top button