हरिद्वार में एक ही परिवार ने बदला धर्म, मुस्लिम से हिंदू बनने पर इलाके में चर्चा तेज

हरिद्वार में मुस्लिम परिवार ने अपनाया हिंदू धर्म गंगा घाट पर वैदिक रीति से हुआ धर्म परिवर्तन नाम बदलकर “घर वापसी” का किया दावा

Uttarakhand news: हरिद्वार से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है। पश्चिमी यूपी के एक मुस्लिम परिवार ने हरिद्वार के नमामि गंगे घाट पर धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ हिंदू धर्म अपना लिया। साधु-संतों और धार्मिक संगठनों की मौजूदगी में पूरे परिवार का गंगा स्नान, शुद्धिकरण और हवन-यज्ञ कराया गया।

 

नाम बदलकर अपनाया नया धर्म

बताया जा रहा है कि परिवार के मुखिया शहजाद ने अपना नाम बदलकर अब शंकर रख लिया है। वहीं उनकी पत्नी का नाम भी बदलकर सावित्री कर दिया गया है। परिवार के तीनों बच्चों का भी विधि-विधान से धर्म परिवर्तन कराया गया।

 

Uttarakhand news: संतों की मौजूदगी में हुई पूरी प्रक्रिया

इस पूरे कार्यक्रम में अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद के महामंत्री रामविशाल दास महाराज, श्री कृष्ण सनातन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण कृष्ण, अखाड़ा परिषद के पूर्व प्रवक्ता बाबा हठयोगी और प्रबोधानंद गिरी महाराज मौजूद रहे। संतों ने वैदिक परंपरा के अनुसार पूजा-पाठ और यज्ञ संपन्न कराया।

Uttarakhand news:  “घर वापसी” का दावा और जान का खतरा

धर्म परिवर्तन के बाद शंकर ने कहा कि अब उनकी आस्था हिंदू धर्म और भगवान शिव में है। उन्होंने इसे “घर वापसी” बताया। साथ ही यह भी दावा किया कि उन्हें अपने ही कुछ लोगों से जान का खतरा है।

 

संत दिगंबर अखाड़ा का बयान

वहीं संत दिगंबर अखाड़ा के बाबा हठयोगी ने कहा कि परिवार को वैदिक रीति से गंगा तट पर लाकर स्नान कराया गया और पूरी प्रक्रिया के बाद उन्हें सनातन धर्म में शामिल किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार के पूर्वज पहले हिंदू थे, बाद में धर्म बदल गया था, और अब उन्होंने फिर से अपनी जड़ों की ओर वापसी की है।

 

धर्म परिवर्तन क्या होता है?

Uttarakhand news: गौरतलब है कि धर्म परिवर्तन वह प्रक्रिया है जिसमें कोई व्यक्ति अपने धर्म को छोड़कर दूसरे धर्म को अपनाता है। हालांकि एक ही परिवार के पांच लोगों का एक साथ धर्म बदलना इस समय चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।

 

यह भी पढ़ें: प्रयागराज स्टेशन के पास मस्जिद पर रेलवे का नोटिस, 24 अप्रैल तक खाली करने का आदेश

Related Articles

Back to top button