आज का इतिहास:आज मध्यप्रदेश, पंजाब और छत्तीसगढ़ समेत 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस

आज की तारीख बेहद खास है। यह एक तरह से भारत में राज्यों के बनने-बिगड़ने का दिन है। 1956 में पहली बार जब भाषाई आधार पर राज्यों को आकार दिया गया तो आंध्रप्रदेश, केरल, कर्नाटक के साथ-साथ मध्यप्रदेश ने भी इसी दिन आकार लिया था। तभी दिल्ली को केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया। वर्ष 2000 में आज ही के दिन अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने मध्यप्रदेश से अलग कर नए राज्य छत्तीसगढ़ का गठन किया।

राज्य तो संतुष्ट हैं और आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन दिल्ली तब से उलझी ही रही। खासकर, जब से अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने हैं, तब से वे दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर आवाज बुलंद करते रहे हैं। एक-दो बार भूख हड़ताल भी कर चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट भी जा चुके हैं, लेकिन सिटी स्टेट कहलाने वाले दिल्ली को पूरे राज्य का अधिकार मिलने की संभावना नजर नहीं आती।

अलग आंध्रप्रदेश की मांग को लेकर पोट्टि श्रीरामुलु ने अनशन किया था। अनशन के दौरान उनकी मौत के बाद भड़की हिंसा ने सरकार को अलग राज्य बनाने का फैसला लेने पर मजबूर किया।

दरअसल, दिल्ली को राज्य बनाने की मांग आजादी से भी पहले की है। संविधान बनाने वाली समिति के प्रमुख बाबा साहब भीमराव अंबेडकर भी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के खिलाफ थे। उन्होंने चार बातों पर जोर दिया था- दिल्ली भारत की राजधानी होगी, इसके कानून संसद बनाएगी, यहां केंद्र सरकार का शासन होगा, स्थानीय प्रशासन की व्यवस्था हो सकती है, लेकिन वह राष्ट्रपति के अधीन होगी। देश आजाद हुआ तो छोटे-छोटे राज्य बन चुके थे, लेकिन 1956 में राज्य पुनर्गठन आयोग की रिपोर्ट के बाद उनका अस्तित्व खत्म हो गया।

दुनियाभर में आज के दिन को विस्फोटों के लिए भी याद किया जाता है…

1955 में कोलोराडो के ऊपर यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट 629 में लगेज में रखा बम फटने से 44 लोगों की मौत हुई थी। इसी तरह, 1952 में अमेरिका ने माइक कोडनेम वाला पहला बड़ा हाइड्रोजन बम टेस्ट किया था। 1911 में पहली बार इटली ने एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल कर तुर्की के खिलाफ बम का इस्तेमाल किया।

यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट में धमाके के बाद जांच करते अधिकारी।

1 नवंबर के दिन को इतिहास में और किन-किन महत्वपूर्ण घटनाओं की वजह से याद किया जाता है…

1997: टोक्यो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में टाइटैनिक मूवी की पहली पब्लिक स्क्रीनिंग की गई।

1954ः फ्रांस ने पुडुचेरी, करिकल, माहे और यानम भारत सरकार को सौंपे।

1952: अमेरिका ने पहले थर्मोन्यूक्लियर बम का टेस्ट किया।

1946: पश्चिम जर्मनी के राज्य निदरसचसेन का गठन किया गया।

1903: पनामा की जनता का संघर्ष सफल हुआ और यह देश पूर्ण रुप से स्वतंत्र हो गया।

1800: जॉन एडम्स व्हाइट हाउस में रहने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने।

1765: ब्रिटेन के उपनिवेशों में स्टैम्प एक्ट लागू किया गया।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button