चुनाव प्रचार के आखिरी घंटों में पीएम मोदी की ‘इमोशनल चिट्ठी’! बोले: “भय बहुत हुआ, अब भरोसा चाहिए”

बंगाल में आखिरी दौर के चुनाव से पहले सियासी पारा सातवें आसमान पर है। जब रैलियों और रोड शो का शोर खत्म होने वाला था, चुनाव में रैलियां वोट बटोरती हैं, लेकिन ऐसी 'इमोशनल चिट्ठियां' सीधे जनता के दिल में जगह बनाती हैं।

West bengal election: बंगाल में आखिरी दौर के चुनाव से पहले सियासी पारा सातवें आसमान पर है। जब रैलियों और रोड शो का शोर खत्म होने वाला था, तब पीएम मोदी ने बंगाल की जनता के नाम एक भावुक पत्र लिखकर हर घर के दरवाजे पर दस्तक दे दी है। इस चिट्ठी में राजनीति कम और एक ‘जुड़ाव’ ज्यादा नजर आ रहा है। मोदी ने साफ कह दिया है कि अब बंगाल बदलाव के मूड में है और डर का साया हटने वाला है।

 “हर परिवार तक पहुँचानी है अपनी बात”

पीएम मोदी ने अपने पत्र में लिखा कि वे इस चिट्ठी के जरिए बंगाल के हर परिवार के साथ बैठना चाहते हैं। उन्होंने एक नारा दिया जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है: “भय बहुत हुआ, अब भरोसा चाहिए, अब भाजपा चाहिए।” मोदी का ये सीधा प्रहार राज्य के मौजूदा हालातों और ‘डर की राजनीति’ पर था, जिसे उन्होंने जनता के संकल्प से जोड़ा।

West bengal election:  रैलियां नहीं… मोदी के लिए ये ‘तीर्थ यात्रा’ थी

भीषण गर्मी और बंगाल की तपती सड़कों पर लगातार रैलियां करने के बाद भी पीएम मोदी के चेहरे पर थकान नहीं दिखी। अपनी चिट्ठी में उन्होंने इसका राज खोलते हुए कहा: “मेरे लिए बंगाल की ये रैलियां और रोड शो किसी चुनाव प्रचार की तरह नहीं, बल्कि एक तीर्थ यात्रा की तरह थे। मां काली के आशीर्वाद और जनता के प्यार ने मुझे वो ऊर्जा दी, जो थकान को पास भी नहीं फटकने देती।”

West bengal election:  “जनता का प्यार ही मेरी असली पूंजी”

पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि इस पूरे सफर में उन्हें युवाओं के जोश, महिलाओं के आशीर्वाद और किसानों के भरोसे ने बहुत प्रभावित किया। उन्हें प्रचार के दौरान जो चित्र, संदेश और तोहफे मिले, मोदी ने उन्हें अपने जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताया। उन्होंने यह भी कहा कि वे समय निकालकर इन संदेशों को खुद पढ़ते हैं।

 ‘विकसित बंगाल’ का वादा और भरोसा

पत्र के आखिरी हिस्से में पीएम मोदी थोड़े और गंभीर नजर आए। उन्होंने वादा किया कि बंगाल की हर चुनौती को अवसर में बदलना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार बंगाल की जनता एक नए और विकसित बंगाल की नींव रखने के लिए वोट करेगी।

News Nasha का टेक:

West bengal election: चुनाव में रैलियां वोट बटोरती हैं, लेकिन ऐसी ‘इमोशनल चिट्ठियां’ सीधे जनता के दिल में जगह बनाती हैं। बंगाल की राजनीति हमेशा से भावनाओं और ‘अस्मिता’ से जुड़ी रही है, ऐसे में मोदी का यह पत्र आखिरी समय में गेम-चेंजर साबित हो सकता है। क्या मोदी का ये ‘इमोशनल कार्ड’ ममता के गढ़ में सेंध लगा पाएगा?

 

यह भी पढ़ें: मुंबई में ‘मराठी’ वाले नियम पर सरकार के कदम पीछे! अब 6 महीने की ‘मोहलत’, डंडा नहीं… ट्रेनिंग चलेगी

Related Articles

Back to top button