बांकुड़ा में PM मोदी का हमला: TMC पर साधा निशाना, महिला आरक्षण को लेकर घेरा
बांकुड़ा रैली में PM मोदी का जोरदार संबोधन महिला आरक्षण पर TMC और कांग्रेस पर आरोप बंगाल में बढ़ते जनसमर्थन का किया दावा

West Bengal: पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के विष्णुपुर में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हर जनसभा में भीड़ लगातार बढ़ रही है और लोग घंटों पहले से पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी ने इसे जनता के प्यार, उत्साह और मौजूदा राज्य सरकार के खिलाफ गुस्से का संकेत बताया।
ममता सरकार पर सीधा हमला
रैली के दौरान पीएम मोदी ने Mamata Banerjee की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि TMC नहीं चाहती कि राज्य की बेटियां आगे बढ़ें और राजनीति में अपनी जगह बनाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के खिलाफ काम कर रही है।
West Bengal: महिलाओं के मुद्दे पर BJP का जोर
पीएम मोदी ने कहा कि Bharatiya Janata Party की पहचान महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि देशभर में महिलाएं BJP को समर्थन देती हैं क्योंकि पार्टी बेटियों को आगे बढ़ाने और उन्हें राजनीति में आने के लिए प्रोत्साहित करती है।
33% आरक्षण पर TMC-कांग्रेस को घेरा
West Bengal: प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि Trinamool Congress और Indian National Congress ने मिलकर महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाले कानून को रोकने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि बंगाल की महिलाएं ज्यादा प्रतिनिधित्व चाहती हैं, लेकिन TMC को डर है कि इससे उनकी सत्ता को चुनौती मिलेगी।
यह भी पढ़ें: द्वारका में पुलिस-लगरपुरिया गैंग मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार



