CSK को बड़ा झटका: आयुष म्हात्रे हैमस्ट्रिंग इंजरी से बाहर हो सकते हैं

CSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे चोटिल हैमस्ट्रिंग इंजरी से लंबे समय तक बाहर रहने का खतरा अब टीम को नए बल्लेबाज पर लगाना होगा दांव

Ipl 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 का सीजन मुश्किल होता जा रहा है। टीम के खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब युवा बल्लेबाज Ayush Mhatre भी गंभीर चोट का शिकार हो गए हैं। उनकी बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट आई है, जिसके चलते वह आने वाले मैचों से बाहर हो सकते हैं। मौजूदा सीजन में म्हात्रे अच्छी फॉर्म में थे, ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है।

 

SRH के खिलाफ मैच में लगी चोट

Chennai Super Kings और Sunrisers Hyderabad के बीच खेले गए मुकाबले में आयुष म्हात्रे ‘इम्पैक्ट सब’ के तौर पर मैदान पर उतरे थे। रन चेज के दौरान उन्होंने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंदों में 30 रन बनाए। लेकिन दो रन लेने के दौरान अचानक उन्हें हैमस्ट्रिंग में खिंचाव महसूस हुआ और वह दर्द से कराह उठे। उन्हें तुरंत फिजियो की मदद लेनी पड़ी और वह मैदान पर काफी असहज नजर आए।

 

Ipl 2026: कोच ने दी इंजरी पर बड़ी अपडेट

मैच के बाद CSK के बैटिंग कोच Michael Hussey ने बताया कि म्हात्रे की हैमस्ट्रिंग फट गई है और मामला गंभीर लग रहा है। उन्होंने कहा कि स्कैन के बाद ही चोट की असली स्थिति साफ हो पाएगी। अगर चोट ज्यादा गंभीर होती है, तो उन्हें लंबे समय तक मैदान से दूर रहना पड़ सकता है, जो टीम के लिए बड़ा नुकसान होगा।

Ipl 2026: टीम की बढ़ी टेंशन

म्हात्रे से पहले MS Dhoni, Dewald Brevis और Khaleel Ahmed भी चोट के कारण परेशान रहे हैं। ऐसे में CSK के कप्तान पर दबाव और बढ़ गया है। टीम पहले ही उतार-चढ़ाव से गुजर रही है और अब एक और अहम खिलाड़ी का बाहर होना मुश्किलें बढ़ा सकता है।

 

कौन ले सकता है जगह?

Ipl 2026: आयुष म्हात्रे इस सीजन में CSK के लिए सबसे प्रभावी बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने अब तक 201 रन 177.87 के शानदार स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। अगर वह कुछ मैचों के लिए बाहर होते हैं, तो उनकी जगह Urvil Patel को मौका मिल सकता है, जो टीम के लिए एक आक्रामक विकल्प साबित हो सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: द्वारका में पुलिस-लगरपुरिया गैंग मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button