द्वारका में पुलिस-लगरपुरिया गैंग मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार

द्वारका में पुलिस और लगरपुरिया गैंग के बीच मुठभेड़ फायरिंग के बाद दो शूटर गिरफ्तार, एक घायल ऑपरेशन लंगड़ा के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Delhi news: दिल्ली के द्वारका इलाके में पुलिस और लगरपुरिया गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ के बाद बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने श्याम विहार इलाके में हाफ एनकाउंटर के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। दोनों आरोपी हाल ही में इलाके में हुई फायरिंग की वारदात में शामिल बताए जा रहे हैं।

 

कैसे हुई मुठभेड़

पुलिस को इनपुट मिला था कि लगरपुरिया गैंग के दो शूटर श्याम विहार इलाके में आने वाले हैं। इसके बाद टीम ने मौके पर ट्रैप लगाया। जैसे ही दोनों संदिग्ध वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया।

 

ऑपरेशन लंगड़ा के तहत कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी किसी टारगेट किलिंग की योजना बना रहे थे। इस इनपुट के आधार पर डीसीपी कुशल पाल सिंह की निगरानी में “ऑपरेशन लंगड़ा” के तहत कार्रवाई की गई। इस ऑपरेशन का मकसद गैंगवार और संगठित अपराध पर लगाम लगाना है। घायल बदमाश को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दूसरे आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

 

कौन है विकास गुलिया उर्फ लगरपुरिया

विकास गुलिया उर्फ लगरपुरिया हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ का कुख्यात गैंगस्टर है। उस पर हत्या, लूट, फिरौती और गैंगवार जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। गुरुग्राम में 30 करोड़ की लूट का मास्टरमाइंड भी वही माना जाता है। साल 2022 में उसे दुबई से डिपोर्ट कर भारत लाया गया था। हाल ही में कोर्ट ने उसे मकोका के तहत उम्रकैद की सजा सुनाई है, लेकिन इसके बावजूद उसके गैंग के शूटर अभी भी सक्रिय हैं।

 

यह भी पढ़ें: कानपुर में खौफनाक वारदात, पिता ने जुड़वा बेटियों की गला रेतकर हत्या की

Related Articles

Back to top button