राजस्थान में 98 नए कोरोनावायरस पॉजिटिव मामले, राज्य में अब कुल 561 संक्रमित

भारत में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। भारत में कोरोनावायरस संक्रमित लोगों का आंकड़ा 7000 छूने वाला है। वहीं राजस्थान में शुक्रवार के दिन COVID19 के 98 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिनमें से 53 जयपुर से हैं। अब राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 561 है।

बता दें कि राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार के दिन 98 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस भारत में भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। वही दुनिया भर में कोरोनावायरस से अब तक एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका, इटली, ब्रिटेन, स्पेन जैसे देशों में कोरोनावायरस कहर बरपा रहा है। वहीं भारत के लिए कोरोना वायरस को हराना एक बड़ी चुनौती है। भारत में कोरोना वायरस के मद्देनजर 21 दिनों का लॉक डाउन भी किया गया है। हालांकि लॉक डाउन के बावजूद भी देश में कोरोना वायरस संक्रमित लोग बड़े ही हैं।

भारत सरकार भी अब कोरोना वायरस तेजी से टेस्ट करवाने पर ध्यान दे रही है। ज्यादा से ज्यादा टेस्ट होने से कोरोनावायरस संक्रमित लोगों की पहचान जल्दी हो सकती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साउथ कोरिया की तर्ज पर ज्यादा से ज्यादा टेस्ट करवाने के लिए कहा है। ऐसे में ओडिशा और पंजाब ने लॉक डाउन को बढ़ा दिया है। वहीं ऐसी संभावनाएं भी जताई जा रही है कि 15 अप्रैल को खत्म होने वाला लॉक डाउन आगे बढ़ाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button