कोरोनावायरस से 1 लाख लोगों की गई जान, पूरी दुनिया में तबाही मचा रहा है कोरोनावायरस

चीन के वुहान से फैला कोरोनावायरस पूरी दुनिया में तबाही मचा रहा है। इस घातक वायरस ने पूरी दुनिया भर में अब तक 1 लाख लोगों की जान ले ली है। एक लाख लोगों इस घातक वायरस की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं। इन 1 लाख मौतों में सबसे ज्यादा इटली के लोग मरे हैं। वहीं कोरोनावायरस संक्रमित मामले सबसे ज्यादा अमेरिका में हैं। अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में कोरोना वायरस की सबसे ज्यादा मामले हैं। ब्रिटेन, फ्रांस, स्पेन जैसे देशों में भी कोरोनावायरस कहर बरपा रहा है। यह वह देश है जो की विकसित देश कहलाए जाते हैं। लेकिन कोरोनावायरस ने तबाही मचा रखी है।

बता दें कि अमेरिका में 4 लाख 75 हजार से भी ज्यादा कोरोना वायरस संक्रमित मौजूद हैं। वहीं भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 16 लाख 50 हजार से ज्यादा हो चुकी है, जिनमें से एक लाख 375 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 3 लाख 68 हजार 668 लोग इलाज से ठीक भी हो चुके हैं। इस घातक वायरस से सबसे ज्यादा मौत इटली में हुई है। जहां कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या 18 हजार 848 पार हो चुकी है।

बता दें कि इटली के बाद सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में हुई है। अमेरिका में अब तक 18 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। वहीं अमेरिका के बाद स्पेन में भी हजारों की संख्या में लोगों की मौत हुई है। स्पेन में 15750 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इस घातक वायरस ने ब्रिटेन में 980 लोगों की जान ले ली है। यहां तक कि ग्रेट ब्रिटेन के प्रधानमंत्री भी कोरोनावायरस की चपेट में आ चुके हैं। अभी से कुछ दिन पहले उन्हें ज्यादा तबीयत खराब हो जाने की वजह से आईसीयू में भर्ती किया गया था। हालांकि उन्हें कुछ दिन बाद ही आईसीयू से निकाल लिया गया।

Related Articles

Back to top button