कोटपूतली-बहरोड़: होटल के कमरे में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी

होटल के कमरे में फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव तीन दिन पहले लिया था कमरा, दोस्त के पहुंचने पर हुआ खुलासा पुलिस को आत्महत्या की आशंका, हर एंगल से जांच जारी

 

 

 

 

 

Rajashthan news: के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में एक होटल के कमरे से युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों के शव फंदे से लटके हुए पाए गए। सूचना मिलते ही होटल में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, दोनों ने तीन दिन पहले होटल में कमरा लिया था। शनिवार को युवक का एक दोस्त उनसे मिलने होटल पहुंचा। जब काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो उसने अंदर झांककर देखा। कमरे के अंदर का दृश्य देखकर वह घबरा गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

 

आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक यह घटना बहरोड़ थाना क्षेत्र के कांकर दोपा गांव के पास स्थित गणगौर मिडवे होटल की है। मृतकों की पहचान इंद्र मीणा (20) और मंजू धानका (19) के रूप में हुई है। दोनों नारायणपुर इलाके के अजबपुरा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

 

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

बहरोड़ के पुलिस उपाधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि शनिवार दोपहर सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने कमरे से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार दोनों ने 22 जनवरी को होटल में कमरा लिया था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button