बंगाल का रण: ‘Poll of Polls’ में कांटे की टक्कर, BJP को हल्की बढ़त ने बढ़ाई TMC की धड़कनें, 4 मई को खुलेगा सस्पेंस का पिटारा
बंगाल में सियासी मुकाबला बेहद करीबी एग्जिट पोल्स में BJP को हल्की बढ़त 4 मई को खुलेगा जीत का राज

West bengal elections: पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर हुए महासंग्राम के बाद अब सबकी नजरें नतीजों पर टिकी हैं। अलग-अलग एग्जिट पोल्स ने इस मुकाबले को इतना दिलचस्प बना दिया है कि हर किसी की सांसें थमी हुई हैं। ‘Poll of Polls’ के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, वो इशारा कर रहे हैं कि बंगाल में BJP और TMC के बीच ‘कांटे की लड़ाई’ है। सत्ता की कुर्सी के करीब कौन पहुंचेगा, इसे लेकर अभी से दावों और पलटवार का दौर शुरू हो चुका है।
एग्जिट पोल्स की उलझी हुई पहेली
इस बार के एग्जिट पोल्स ने जनता और नेताओं, दोनों को कन्फ्यूजन में डाल दिया है। सामने आए 5 बड़े सर्वे में से 4 तो बीजेपी की सरकार बनते देख रहे हैं, लेकिन एक सर्वे ने टीएमसी की बड़ी जीत का दावा कर सबको चौंका दिया है। यानी जब तक आखिरी वोट की गिनती नहीं हो जाती, कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो MATRIZE का अनुमान है कि बीजेपी 146-161 सीटें ला सकती है, जबकि टीएमसी 125-140 पर रह सकती है। इसके ठीक उलट PEOPLE’S PULSE का दावा है कि ममता दीदी का जादू बरकरार है और उन्हें 177-187 सीटें मिल सकती हैं। वहीं P-MARQ और Poll Diary जैसे सर्वे भी बीजेपी को 150 के पार ले जाते दिख रहे हैं।
West bengal elections: औसत आंकड़ों में भी फंसा है पेंच
जब हम इन सभी सर्वे का निचोड़ यानी ‘Poll of Polls’ देखते हैं, तो मुकाबला और भी नजदीकी नजर आता है। औसत के हिसाब से स्थिति कुछ ऐसी है: BJP: 141-149 सीटें, TMC+: 134-142 सीटें, अन्य: 4-8 सीटें, इन आंकड़ों से साफ है कि बीजेपी को मामूली बढ़त तो मिल रही है, लेकिन जीत का अंतर इतना कम है कि जरा सा उलटफेर पूरा पासा पलट सकता है। बंगाल की सत्ता की चाबी किसके पास होगी, यह कहना फिलहाल मुश्किल है।
4 मई की सुबह का इंतजार
West bengal elections: हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि ये सिर्फ अनुमान हैं, हकीकत नहीं। असली फैसला तो 4 मई को ईवीएम खुलने के बाद ही होगा। उस दिन साफ हो जाएगा कि बंगाल की जनता ने ‘सोनार बांग्ला’ का सपना देखने वालों को चुना है या ‘मां-माटी-मानुष’ के नारे पर फिर से भरोसा जताया है। फिलहाल, बंगाल की सड़कों से लेकर दिल्ली के गलियारों तक, सिर्फ 4 मई का ही इंतजार है।
यह भी पढ़ें: ऊना में दिल दहला देने वाला हादसा: खाई में गिरी कार बनी आग का गोला



