ऊना में दिल दहला देने वाला हादसा: खाई में गिरी कार बनी आग का गोला

खाई में गिरी कार, हादसे के बाद लगी भीषण आग चार लोगों के जिंदा जलने की आशंका, राहत-बचाव जारी टायर फटने से अनियंत्रित होकर ब्लैक स्पॉट पर हुआ हादसा

Himachal accident: हिमाचल के ऊना से आज एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर किसी का भी कलेजा कांप जाए। चिंतपूर्णी के पास भरवाईं इलाके में एक कार बेकाबू होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि गिरते ही कार में भीषण आग लग गई। अंदर बैठे लोगों को संभलने या बाहर निकलने का जरा भी मौका नहीं मिला और देखते ही देखते चार जिंदगियां आग की लपटों में घिर गईं। फिलहाल पुलिस और बचाव दल मौके पर स्थिति को संभालने में जुटे हैं।

श्रद्धालुओं के होने की आशंका

बताया जा रहा है कि यह गाड़ी पंजाब के लुधियाना नंबर की थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इसमें सवार लोग श्रद्धालु थे जो दर्शन के लिए जा रहे थे। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है क्योंकि आग इतनी तेज थी कि सब कुछ खाक हो गया। मौके पर मौजूद लोग इस मंजर को देखकर सन्न हैं और प्रशासन की टीम शिनाख्त की कोशिश कर रही है।

Himachal accident: खतरनाक मोड़ बना काल

हादसे की वजह को लेकर जो बातें सामने आ रही हैं, वो काफी चिंताजनक हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस जगह यह हादसा हुआ, वो इलाका पहले से ही हादसों के लिए बदनाम है। सड़क का एक हिस्सा वहां काफी समय से टूटा हुआ था और उसके ठीक नीचे गहरी खाई है। ऐसे में वहां से गुजरने वाली गाड़ियों के लिए हमेशा खतरा बना रहता है।

टायर फटने से हुआ हादसा

Himachal accident: शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि अचानक गाड़ी का टायर फट गया था, जिसकी वजह से ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित होकर कार सीधे खाई में जा समाई और नीचे गिरते ही उसमें धमाका हो गया। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया है, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें: यूपी महिला आयोग का बड़ा एक्शन, अब जिम से लेकर बुटीक तक बदल जाएंगे नियम

Related Articles

Back to top button