बंगाल की जीत ने बढ़ाया यूपी बीजेपी का जोश, केशव प्रसाद मौर्य ने 2027 को लेकर कर दिया बड़ा दावा

बंगाल की जीत से यूपी बीजेपी गदगद, केशव प्रसाद मौर्य ने 2027 के लिए भरा हुंकार। डिप्टी सीएम बोले जैसे बंगाल में खिला कमल, वैसे ही यूपी में फिर बनेगी सरकार। विपक्ष ने मौर्य के दावे को नकारा, कहा यूपी और बंगाल के सियासी हालात हैं अलग।

West bengal: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह नजर आ रहा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। उन्होंने बंगाल के नतीजों को सीधे तौर पर उत्तर प्रदेश के आने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़ दिया है।

2027 चुनाव को लेकर बड़ा दावा

केशव प्रसाद मौर्य ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि पश्चिम बंगाल में भरोसे का कमल खिल चुका है और ठीक इसी तरह का नतीजा 2027 में उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। उनके इस बयान को आगामी यूपी चुनाव के लिए एक बड़े संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

West bengal: बीजेपी को मिला नया मोमेंटम

मौर्य के इस पोस्ट के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल है। पार्टी अब बंगाल की इस जीत को एक बड़े मोरल बूस्टर की तरह इस्तेमाल कर रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बीजेपी इस जीत को यूपी चुनाव के लिए अपना नया नैरेटिव बना सकती है।

West bengal: विपक्ष ने बताया महज चुनावी स्टंट

हालांकि विपक्षी खेमा मौर्य के इस दावे को हल्के में ले रहा है। विपक्षी नेताओं का कहना है कि बंगाल और उत्तर प्रदेश की राजनीति, वहां के मुद्दे और सामाजिक समीकरण एक-दूसरे से काफी अलग हैं। ऐसे में बंगाल के नतीजों का असर यूपी में होना इतना आसान नहीं है।

तीसरी बार सत्ता में लौटने की तैयारी

West bengal: यूपी में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी पहले से ही मजबूत स्थिति में है और अब पार्टी तीसरी बार सरकार बनाने की तैयारी में जुट गई है। बंगाल की जीत के बाद जिस तरह की बयानबाजी हो रही है, उसने सियासी पारे को चढ़ा दिया है। अब यह तो वक्त ही बताएगा कि बंगाल की ये लहर यूपी तक पहुंचती है या यह सिर्फ एक सियासी बयान बनकर रह जाती है।

 

 

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में थलपति विजय का जबरदस्त धमाका, शुरुआती रुझानों में टीवीके ने सबको चौंकाया

Related Articles

Back to top button