स्लमडॉग मिलियनेयर लिखने वाले विकास स्वरूप बने विदेश मंत्रालय के सचिव, ब्रिटेन और यूरोपीय देशों की जिम्मेदारी

विदेश मंत्रालय के नए सचिव (पश्चिम) का चयन कर लिया गया है। कार्मिक मंत्रालय के आदेशानुसार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने वरिष्ठ राजनयिक विकास स्वरूप को नया सचिव चुना। वे 1986 बैच के विदेश सेवा अधिकारी रह चुके हैं। इससे पहले गत जुलाई में ही स्वरुप विदेश विभाग में सचिव नियुक्त हुए थे। विदेश मंत्रालय के सचिव के तौर पर स्वरुप ब्रिटेन और यूरोपीय देशों से जुड़े मामले देखेंगे। वहीं, संजय भट्टाचार्या सचिव (काउंसलर, पासपोर्ट, वीजा) नियुक्त हुए हैं। 1987 बैच के आईएफएस अधिकारी संजय तुर्की में भारत के राजदूत हैं।

बता दें कि लेखक विकास स्वरुप द्वारा लिखित फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ को ऑस्कर मिल चुका है । इसके अलावा उन्होंने कई किताबे भी लिखी हैं। इनमे मुख्यतः उपन्यास ‘क्यू एंड ए’ है, जिसे उन्होने महज 2 महीनो में लिखा था। वहीँ भारत की सेवा में वे ब्रिटैन, टर्की और अमेरिका में काम कर चुके हैं। वे दक्षिण अफ़्रीका में भारतीय उप उच्चायुक्त भी रह चुके हैं। वहीँ संजय भट्टाचार्य इससे पहले 2015 से 2018 तक मिस्र में भारत के राजदूत रह चुके है।

Related Articles

Back to top button